पेरू के अंतरिम राष्ट्रपति जेरी को हटाने पर मतदान

लीमा (पेरू), पेरू की संसद ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे अंतरिम राष्ट्रपति जोस जेरी को पद से हटाने के पक्ष में मंगलवार को मतदान किया जिससे देश में अप्रैल में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से कुछ सप्ताह पहले फिर से राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति पैदा हो गई।

भ्रष्टाचार और प्रभाव का दुरुपयोग करने के आरोप में जेरी के खिलाफ प्रारंभिक जांच जारी है। ये आरोप दो चीनी अधिकारियों के साथ हुई कई गुप्त बैठकों के कारण लगाए गए हैं।

75 सदस्यों ने जेरी को हटाने के पक्ष में और 24 ने इसके विरोध में मतदान किया

पेरू की संसद में 75 सदस्यों ने जेरी को हटाने के पक्ष में और 24 ने इसके विरोध में मतदान किया जबकि तीन सदस्य अनुपस्थित रहे। जेरी ने पिछले साल 10 अक्टूबर को पदभार ग्रहण किया था।

देश में अपराध बढ़ने के बीच उनकी पूर्ववर्ती राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे को पद से हटाए जाने के बाद जेरी को अंतरिम राष्ट्रपति बनाया गया था। जेरी को पद से हटाने की प्रक्रिया ने देश में राजनीतिक संकट को गहरा कर दिया है। पेरू में 2016 से सात राष्ट्रपति चुने गए हैं। देश में हिंसक अपराधों में वृद्धि को लेकर व्यापक जन आक्रोश के बीच आम चुनाव होने वाले हैं। (भाषा)

यह भी पढ़ेऑपरेशन सिंदूर में पुलिस और सुरक्षा बलों का साझा ऑपरेशन: बीएसएफ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button