भौतिकी नोबेल पुरस्कार विजेता जॉन और ज्योफ्री

Ad

स्टॉकहोम, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विशेषज्ञों जॉन होपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने वाली खोजों के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। आईए जानते हैं, नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाले ये वैज्ञानिक कौन हैं, और उन्हें यह सम्मान क्यों दिया गया।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के गॉडफादर कहे जाने वाले हिंटन कनाडा और ब्रिटेन के नागरिक हैं और यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में काम करते हैं। होपफील्ड अमेरिकी हैं और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं।

नोबेल समिति ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, भौतिकी के लिए इस साल का नोबेल पुरस्कार पाने वाले वैज्ञानिकें ने आज की शक्तिशाली मशीन लर्निंग की बुनियाद समझे जाने वाले तरीके विकसित करने के लिए भौतिकी के साधनें का इस्तेमाल किया। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस में नोबेल समिति की सदस्य एलेन मून्स ने कहा कि दोनें वैज्ञानिकें ने कृत्रिम न्यूरोन के नेटवर्क को डिजाइन करने के लिए सांख्यिकीय भौतिकी की मौलिक अवधारणाओं का उपयोग किया जो सहयोगात्मक स्मृतियें के रूप में कार्य करती है और बड़े डेटा सेट में पैटर्न खोजती है।

Ad

इस तरह के नेटवर्क का इस्तेमाल भौतिकी में आधुनिक अनुसंधान के लिए किया गया है और ये हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन गए हैं। इनमें चेहरे की पहचान करना और भाषा अनुवाद जैसे रोजमर्रा के काम शामिल हैं। हिंटन के मुताबिक उन्होंने गूगल की नौकरी छोड़ दी थी, ताकि प्रौद्योगिकी के खतरों के बारे में खुलकर बोल सकें। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सम्मान की सूचना पाकर अचरज में पड़ गए।

हिंटन कहते हैं, “जब नोबेल समिति ने फोन पर मुझसे संपर्क किया तो मैं चौंक गया। मुझे इस बारे में कोई अनुमान नही था। हिंटन ने कहा कि एआई से सभ्यता पर बड़ा असर पड़ेगा, वही उत्पादकता और स्वास्थ्य देखभाल में सुधार होंगे। उन्होंने संवाददाताओं और रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस के अधिकारियें से बातचीत में कहा, इसकी तुलना औद्योगिक क्रांति से की जा सकती है। हिंटन ने कहा, लोगें की शारीरिक शक्ति बढ़ाने के बजाय यह बौद्धिक क्षमता बढ़ाएगा।”(एपी)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button