25-26 फरवरी को इजराइल दौरे पर रहेंगे PM मोदी
यरुशलम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 और 26 फरवरी को दो दिवसीय इजराइल दौरे पर रहेंगे। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को संपन्न कॉन्फ्रेंस ऑफ प्रेसिडेंट्स ऑफ मेजर अमेरिकन ज्यूइश ऑर्गनाइजेशंस को संबोधित करते हुए मोदी की यात्रा की घोषणा की। नेतन्याहू ने कहा, संसद में संबोधन प्रस्तावित है। अगले सप्ताह यहाँ कौन आ रहे हैं? उन्होंने कहा, इजराइल और भारत के बीच गहरी साझेदारी है और हम विभिन्न प्रकार के सहयोग पर चर्चा करने जा रहे हैं। आप जानते हैं कि भारत कोई छोटा देश नहीं है।
इसकी आबादी 1.4 अरब है। भारत अत्यंत शक्तिशाली और अत्यंत लोकप्रिय है। एक सूत्र ने यहाँ पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा संक्षिप्त (25 से 26 फरवरी तक) रहने की संभावना है, लेकिन इसका प्रभाव गहरा होगा, क्योंकि मोदी को न केवल इजराइल में, बल्कि दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल है। यात्रा का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है और इस दौरान मोदी के इजराइली संसद नेसेट को संबोधित करने की संभावना है।
दो दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी द्विपक्षीय और क्षेत्रीय महत्व
समझा जाता है कि दो दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी द्विपक्षीय और क्षेत्रीय महत्व के सभी मुद्दों को उठाएँगे। मोदी की यह इजराइल की दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले वह जुलाई 2017 में इजराइल गए थे, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यहूदी राष्ट्र की पहली यात्रा थी। भारतीय प्रधानमंत्री की यह उच्च स्तरीय यात्रा दोनों पक्षों के बीच हाल में हुई कई मंत्रिस्तरीय यात्राओं के बाद हो रही है।
इजराइल के पर्यटन मंत्री हैम काट्ज, अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री निर बरकत, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री अवी डिचर तथा वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच ने पिछले वर्ष भारत का दौरा किया था।(भाषा)
यह भी पढ़े– अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 19 फरवरी को ‘गाजा पीस बोर्ड’ की विशेष बैठक बुलाने की घोषणा की
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



