प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किए 3 करोड़ सब्सक्राइबर
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाले वे विश्व के पहले नेता बन गए हैं। विश्व नेताओं में, प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब पर सबसे अधिक सब्सक्राइबर हैं। रैंकिंग के अनुसार, वे इस श्रेणी में अन्य सभी से काफी आगे हैं।
ट्रंप से सात गुना अधिक पीएम मोदी के सब्सक्राइबर
दूसरे स्थान पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो हैं, जिनके सब्सक्राइबर प्रधानमंत्री मोदी के सब्सक्राइबर का लगभग एक-चौथाई ही हैं। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के पास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में सात गुना से अधिक सब्सक्राइबर हैं। भारत में, प्रधानमंत्री मोदी का दबदबा और लोकप्रियता स्पष्ट है। सब्सक्राइबर के मामले में, प्रधानमंत्री मोदी के पास राहुल गांधी से लगभग तीन गुना और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से चार गुना से भी अधिक सब्सक्राइबर हैं।

इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फोलोअर्स
यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फोलोअर्स का आंकड़ा पार करने के बाद हासिल की गई है। उन्होंने हाल ही में इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल की है। ऐसा करने वाले वे पहले विश्व नेता और राजनेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे।
इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुनी से भी अधिक है। अगले पांच प्रमुख विश्व नेताओं के फॉलोअर्स की कुल संख्या प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या से कम है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। (भाषा)
यह भी पढ़े– करियर के पीक पर शादी करने जा रही हैं रश्मिका मंदाना
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



