आई एंड पीआर वेबसाइट का उद्घाटन किया पोंगुलेटी श्रीनिवास ने

हैदराबाद, राजस्व, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि प्रजा सरकार के सत्ता संभालने के समय सभी क्षेत्रों, विशेष रूप से आर्थिक क्षेत्र में संकट की परिस्थितियाँ थीं। एक-एक संकट को सुलझाते हुए उन परिस्थितियों से उभर कर सरकार राज्य को विकास और कल्याण की ओर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रजा सरकार द्वारा लिया गया हर निर्णय लोगों के जीवन में स्पष्ट बदलाव लाने की शुरुआत है।

पोंगुलेटी ने सचिवालय में सूचना और जनसंपर्क विभाग (आई एंड पीआर) की नवीनीकृत वेबसाइट का शुभारंभ किया।अवसर पर उन्होंने कहा कि कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, आवास, राशन कार्ड, रोजगार सृजन जैसे कई क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए गए सुधारों से तेलंगाना आज देश के लिए आदर्श राज्य बन गया है। जनसंपर्क विभाग की भूमिका इन सुधारों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें… एमएसएमई को प्रोत्साहित करने वाला बजट : एफटीसीसीआई

इंदिरा सरकार ने छह गारंटियों को लागू करना शुरू किया

सूचना विभाग के अधिकारियों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग करते हुए सरकार द्वारा शुरू की गई विकास व कल्याणकारी योजनाओं को समय-समय पर तेजी से लोगों तक पहुँचाना होगा। राज्य में इंदिरम्मा सरकार के गठन के साथ ही छह गारंटियों को लागू करना शुरू कर दिया गया। चुनावों में वादे नहीं किए जाने के बावजूद लोगों के लिए कई नयी कल्याण योजनाएँ शुरू की गयी हैं।

पोंगुलेटी ने बताया कि कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की जा रही है। आर्थिक विकास में तेलंगाना राज्य शीर्ष पर है। रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में तेलंगाना राइजिंग 2047 विजन के साथ सरकार आगे बढ़ रही है, ताकि राज्य को देश और विश्व स्तर पर शीर्ष पर रखा जा सके। एक ओर, जहाँ सरकार वैश्विक शहरों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लक्ष्य को निर्धारित कर रही है, वहीं दूसरी ओर गरीबों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाली कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि हमनें दो वर्षों में तेलंगाना को देश के लिए रोल मॉडल के रूप में स्थापित किया है, जो शासन में पारदर्शिता, विकास में आधुनिकता और कल्याण में नया इतिहास लिख रहा है। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त सीएच प्रियंका, सीएम के सीपीआरओ जी. मल्सूर व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button