धनुष की अगली फिल्म में पूजा हेगड़े
खूबसूरत नायिका पूजा हेगड़े ने लगातार सुपरहिट फिल्में देकर टॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनायी है। वैसे उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल भी रहीं। इसके बावजूद पूजा हेगड़े के पास लगातार फिल्मों के प्रस्ताव आ रहे हैं। खासकर तमिल फिल्मों में पूजा हेगड़े को ज्यादा मौका मिल रहा है।
हाल ही में सूर्या के साथ फिल्म रेट्रो में पूजा हेगड़े ने काम किया। इसमें डि-ग्लैमरस लुक में बेहतरीन अभिनय के लिए पूजा हेगड़े की खूब तारीफ हुई। आपको बता दें कि जल्द ही धनुष की फिल्म में पूजा हेगड़े काम करने जा रही है। धनुष ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कुबेर से अपार सफलता हासिल की है। इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी खूब तारीफ की।
यह भी पढ़ें– कुली में आमिर खान का पोस्टर रिलीज़
इस समय धनुष एक बॉलीवुड फिल्म में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही अब धनुष तमिल में एक फिल्म करने की योजना कर रहे हैं। अब खबर है कि धनुष की फिल्म में पूजा हेगड़े को चुना गया है। फिलहाल इस फिल्म के प्रि-प्रोडक्शन काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा तमिल में ऑल इंडिया सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतिक्षित फिल्म कुली और इलिया थलपति विजय की नयी फिल्म जन नायगण में भी पूजा हेगड़े काम कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



