कुली में आमिर खान का पोस्टर रिलीज़
रजनीकांत की कुली में दमदार भूमिका में आमिर
तमिल के स्टार निर्देशक लोकेश कनगराज अपनी अगली फिल्म ऑल इंडिया सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतिक्षित फिल्म कुली के लिए दर्शक काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। तेलुगु, तमिल, मलयालाय, कन्नड एवं हिन्दी में एक रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म में अनेक प्रमुख स्टार काम कर रहे हैं। अब इस फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान एक अहम किरदार में नज़र आएंगे।

फिल्म कुली में आमिर खाने के किरदार से संबंधित पोस्टर मेकर्स ने रिलीज़ किया है। रिलीज़ की गयी पोस्टर में इसमें आमिर खान का नाम दहा बताया गया और सिगार पिते हुए काफी स्टाइलिश अंदाज़ में उनकी झलक दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस पोस्टर से फिल्म पर काफी उम्मीदें बड गयी है।
खबर है कि निर्देशक लोकेश कनगराज ने इस फिल्म में आमिर खान के किरदार को काफी दममदार अंदाज़ में बनाया है। इस फिल्म से आमिर खान दक्षिण फिल्म जगत में आपनी अलग पचान बनाने की सोच रहे हैं। फिलहाल यह पोस्टर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें– `हरि हरा वीरमल्लु’ का ट्रेलर रिलीज़ : पवन कल्याण का भव्य अवतार
इस फिल्म कुली के लिए संगीतकार रॉकस्टर अनिरुद्ध रविचंद्रन द्वारा दिया गया संगीत सुपरहिट हो चुका है। खासकर हाल ही में रिलीज़ किया गया चिटकी… गीत यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म इस वर्ष 14 अगस्त 2025 को रिलीज़ हो रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





