राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गयाजी के विष्णुपद मंदिर पहुंचीं

Ad

गयाजी (बिहार), राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को बिहार के गयाजी पहुंचीं, जहां वह विष्णुपद मंदिर में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना करेंगी। गयाजी हवाई अड्डे पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और राज्य के मंत्री प्रेम कुमार ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

Ad

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के गयाजी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके मोक्ष की कामना के लिए मंदिर में पिंडदान तथा जल तर्पण करेंगी। हर साल पितृ पक्ष के दौरान बड़ी संख्या में लोग अनुष्ठान करने के लिए विष्णुपद मंदिर आते हैं।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button