प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर के स्मृति मंदिर में किए दर्शन

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में स्मृति मंदिर में दर्शन किए और डॉ. के. बी. हेडगेवार व एम. एस. गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. हेडगेवार और श्री गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर एक्स (Twitter) पर लिखा, नागपुर में स्मृति मंदिर के दर्शन करना बहुत ही विशेष अनुभव है। आज की यात्रा को और भी खास बनाने वाली बात यह है कि यह वर्ष प्रतिपदा के दिन हुई है, जो परम पूज्य डॉक्टर साहब की जयंती भी है।”

डॉ. हेडगेवार और श्री गोलवलकर के विचारों से अनगिनत लोगों को प्रेरणा और शक्ति मिलती है। यह उनके लिए सम्मान की बात है कि वे उन महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सके, जिन्होंने मजबूत, समृद्ध और सांस्कृतिक रूप से गौरवशाली भारत की कल्पना की थी।( PIB)

यह भी पढ़ेंप्रधानमंत्री मोदी ने “परमाणु मिशन” से होमी भाभा के संकल्प को किया साकार

Exit mobile version