ग्रीन गोल्ड एनिमेशन ने की इंडो निसिन फूड्स के साथ साझेदारी
हैदराबाद, भारत लोकप्रिय स्वदेशी बाल चरित्र ‘छोटा भीम’ के निर्माता ग्रीन गोल्ड एनिमेशन ने एफएमसीजी क्षेत्र में एक बड़ा कदम रखते हुए इंडो निसिन फूड्स के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग के तहत ‘निसिन छोटा भीम मसाला नूडल्स’ को बाजार में उतारा गया है, जो बच्चों के पसंदीदा किरदार को उनके दैनिक खान-पान का हिस्सा बनाएगा। यह उत्पाद देशभर के सभी सामान्य और आधुनिक खुदरा दुकानों पर उपलब्ध होगा।
जारी जानकारी के अनुसार यह साझेदारी ग्रीन गोल्ड एनिमेशन की दीर्घकालिक रणनीति को दर्शाती है, जिसके तहत वह अपनी बौद्धिक संपदाओं को विश्वसनीय, सुलभ और परिवार-उन्मुख रोजमर्रा की उपभोक्ता श्रेणियों में विस्तारित करना चाहती है। नए लॉन्च किए गए वेरिएंट में बच्चों के लिए उपयुक्त हल्का मसाला फ्लेवर है, जो निसिन ब्रांड के गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन करता है। इस साझेदारी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि प्रत्येक पैक पर एक क्यूआर कोड दिया गया है, जो बच्चों को ‘निसिन फनटास्टिक प्लेज़ोन’ की डिजिटल दुनिया से जोड़ता है। यहां बच्चे छोटा भीम थीम पर आधारित 15 से अधिक मोबाइल गेम्स का आनंद ले सकते हैं। यह कदम छोटा भीम की लोकप्रियता को केवल टीवी स्क्रीन तक सीमित न रखकर उसे बच्चों के खेल और खाने तक ले जाने की एक रणनीति का हिस्सा है।
`छोटा भीम’ पात्र के साथ जोड़ने का एक और नया तरीका
ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के संस्थापक और सीईओ राजीव चिलका ने कहा कि निसिन जैसे भरोसेमंद ब्रांड के साथ यह साझेदारी छोटा भीम को हर घर के रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। यह साझेदारी निसिन की मजबूत रिटेल पहुंच और ग्रीन गोल्ड की कहानी कहने की कला का एक बेहतरीन मिश्रण है। इस कदम से न केवल छोटा भीम की ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी, बल्कि यह बच्चों को उनके पसंदीदा हीरो के साथ जुड़ने का एक नया और मजेदार तरीका भी देगा।
इंडो निसिन फूड्स के मुख्य विपणन दायसुके ओकाबायाशी ने कहा कि निसिन छोटा भीम मसाला नूडल्स’ के लॉन्च के साथ हम बच्चों के लिए ‘छोटा भीम’ की जबरदस्त लोकप्रियता को निसिन के शानदार स्वाद और भरोसे के साथ जोड़ रहे हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



