प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने किया प्राणी उद्यान का औचक निरीक्षण

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक एलुजिंग मेरू ने विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए नेहरू प्राणी उद्यान का औचक दौरा किया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तेलंगाना के चिड़ियाघर उद्यान निदेशक डॉ. सुनील एस. हिरेमथ तथा नेहरू प्राणी उद्यान हैदराबाद क्यूरेटर जे. वसंता ने एलुजिंग मेरू को यहाँ चल रहे विकास कार्यों के साथ पशु विनिमय कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न चिड़ियाघरों से आने वाली नई पशु प्रजातियों को समायोजित करने के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गयी।

जे. वसंता ने बताया कि नेहरू प्राणी उद्यान में शीघ्र ही जेबरा, वॉलबी, मैंड्रिल, गिब्बन सहित अन्य जीव-जंतुओं की नई प्रजातियों को जोड़ा जाएगा। कुछ समय क्वांरटाइन में रखने के बाद उन्हें वन्यजीव सप्ताह या चिड़ियाघर दिवस समारोह के अवसर पर सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए बाड़े में छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि नए जीव-जंतु चिड़ियाघर में आने वाले आंगतुकों की संख्या वृद्धि करेंगे।

Ad

यह भी पढ़ें… नेहरू चिड़ियाघर में पशु प्रबंधन पर किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम

एलुजिंग मेरू ने नेहरू प्राणी उद्यान क्यूरेटर जे. वसंता तथा उनकी टीम द्वारा विभिन्न चिड़ियाघरों से नई पशु प्रजातियों को लाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पशु विनिमय सहित उनकी देखभाल, बाड़ों का संवर्धन तथा वैज्ञानिक तरीके से किए गए अन्य विकास कार्य सराहनीय हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button