टीबी रोगियों की सहायता के लिए ‘प्रॉजेक्ट ओजस’ प्रारंभ

हैदराबाद, सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता और ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) को समाप्त करने के भारत के लक्ष्य को मजबूत करते हुए केयर हॉस्पिटल्स ने जगती फाउंडेशन के सहयोग से हैदराबाद में ट्यूबरकुलोसिस रोगियों को निरंतर पोषण और मनोसामाजिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से एक प्रमुख कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल प्रॉजेक्ट ओजस प्रारंभ किया। यह पहल भारत सरकार के प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़ी है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हैदराबाद जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट हरिचंदना दसारी, आईएएस ने किया। उन्होंने लाभार्थियों को विशेष रूप से क्यूरेटेड पोषण किट वितरित की। कार्यक्रम में डीएमएचओ हैदराबाद डॉ. जे. वेंकटी, केयर हॉस्पिटल्स पे सीईओ डॉ. पवन कुमार, चीफ ऑफ मेडिकल सर्विसेज डॉ. निखिल माथुर, केयर हॉस्पिटल्स, नामपल्ली के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ. शशिकांत अग्रसारे, हैदराबाद डिस्ट्रिक्ट टीबी कंट्रोल ऑफिसर डॉ. चल्ला देवी, जगती फाउंडेशन की संस्थापक और सीईओ दुर्गा कल्याणी, सीनियर इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. फैजान अज़ीज और केयर हॉस्पिटल्स, नामपल्ली के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आशीष माथुर ने भाग लिया।

प्रॉजेक्ट ओजेएएस का उद्देश्य अगले छह माह में लगभग 3,000 टीबी रोगियों को लाभान्वित करना है, जो उनकी उपचार यात्रा के दौरान निरंतर पोषण और मनोसामाजिक सहायता प्रदान करेगा। प्रत्येक लाभार्थी को सावधानीपूर्वक तैयार किया गया पैकेज प्राप्त होगा, जिसमें प्रतिरक्षा में सुधार और रिकवरी का समर्थन करने के लिए डिज़ाइन किए गए पोषक तत्वों से भरपूर राशन किट, समग्र शक्ति को बढ़ाने के लिए पारंपरिक स्वास्थ्य पूरक, सुरक्षित जीवन स्थितियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक स्वच्छता सामग्री और उपचार के पालन और उपचार के सफल समापन को सुनिश्चित करने के लिए नैतिक समर्थन के साथ परामर्श शामिल है।

पोषण से टीबी मरीजों की रिकवरी में मदद

हरिचंदना दसारी ने कहा कि टीबी को खत्म करने के लिए सरकारी संस्थानों, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, कॉर्पोरेट भागीदारों और नागरिक समाज के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता है। हैदराबाद के डीएमएचओ डॉ. जे. वेंकटी ने कहा कि पोषण टीबी से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि यह बीमारी अक्सर वजन घटाने, कमजोर प्रतिरक्षा और समग्र शारीरिक दुर्बलता की ओर ले जाती है। कई मरीज आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं।

केयर हॉस्पिटल्स के सीईओ डॉ. पवन कुमार ने कहा कि केयर हॉस्पिटल्स में हम दृढ़ता से मानते हैं कि स्वास्थ्य सेवा अस्पताल की दीवारों के भीतर समाप्त नहीं होती। सच्चा उपचार समुदाय में फैलता है, विशेष रूप से टीबी जैसी स्थितियों से जूझ रहे कमजोर रोगियों के लिए प्रॉजेक्ट ओजएस के माध्यम से हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक चिकित्सा सहायता प्रदान करना है। केयर हॉस्पिटल्स के चिकित्सा सेवा प्रमुख डॉ. निखिल माथुर ने कहा कि नैदानिक दृष्टिकोण से टीबी शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को काफी कमजोर कर देता है। समय पर उपचार ही चिकित्सा की आधारशिला है। बेहतर नैदानिक परिणामों के लिए प्रिसक्रिप्शन और व्यावहारिक वसूली के बीच अंतर को पाटना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें… पावरग्रिड के राजभाषा नोडल अधिकारियों की राजभाषा कार्यशाला

हैदराबाद जिला टीबी नियंत्रण अधिकारी डॉ. चल्ला देवी ने बताया कि उपचार के पूर्ण पाठ्यक्रम को पूरा करना पुनरावफत्ति और दवा प्रतिरोध को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है। जगती फाउंडेशन की संस्थापक और सीईओ दुर्गा कल्याणी ने कहा कि यह परियोजना टीबी रोगियों के शारीरिक और भावनात्मक कल्याण को मजबूत करने के लिए बनाई गई है। केयर हॉस्पिटल्स ने निवारक स्वास्थ्य देखभाल, शीघ्र हस्तक्षेप और कमजोर समुदायों के लिए समर्थन पर केंद्रित स्थायी सीएसआर पहलों के लिए निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button