पावरग्रिड के राजभाषा नोडल अधिकारियों की राजभाषा कार्यशाला
हैदराबाद, पावरग्रिड दक्षिण क्षेत्र-1 के अधीनस्थ उपकेंद्रों के राजभाषा नोडल अधिकारियों की दो-दिवसीय कार्यशाला सह बैठक का आयोजन कोप्पल (कर्नाटक) में किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि व उप महाप्रबंधक (मुनीराबाद उपपेंद्र, कोप्पल) जी. श्रीनिवास राव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम में संकाय सदस्य के रूप में प्रथम दिन गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक (राजभाषा-से.नि.) डॉ. प्रेम सिंह द्वारा राजभाषा नीति, अधिनियम एवं नियम, वर्तनी की अशुद्धियाँ, संशोधित वार्षिक कार्यक्रम एवं तिमाही रिपोर्ट की मुख्य बिंदुओं पर चर्चा सत्र का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना के नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम
द्वितीय दिवस भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, सिकंदराबाद के राजभाषा प्रभारी डॉ. सौरव कुमार द्वारा कंठस्थ-3.0 (भारती-बहुभाषी अनुवाद सारथी) एवं संसदीय राजभाषा समिति की संशोधित निरीक्षण प्रश्नावली भरने हेतु ध्यान देने योग्य बातों, सम्बंधित विभिन्न दस्तावेजों का रखरखाव आदि विषयों पर सत्रों का संचालन किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



