पीवी सिंधु दुबई से भारत लौटीं, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली, भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से दुबई में फंसी पीवी सिंधू सही सलामत भारत लौट आई हैं। सिंधू ने एक्स पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। सिंधू ने कहा कि वह बैंगलोर में अपने घर वापस आ गई हैं और सुरक्षित हैं। सिंधू ने अपनी पोस्ट में लिखा- सही सलामत घर वापस आ गई हूं।

पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल और अनिश्चित रहे, लेकिन अब अपने घर वापस आकर सच में सभी की शुक्रगुजार हूं। सिंधू ऑल इंग्लैंड ओपन के लिए बर्मिंघम जा रही थी कि तभी इजरायल और US ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया। अब भारत लौटने के साथ ही सिंधू का ऑल इंग्लैंड ओपन में खेलने का सपना टूट गया है।

दुबई एयरपोर्ट स्टाफ का जताया आभार

दुबई एयरपोर्ट स्टाफ का आभार जताते हुए कहा कि जबरदस्त ग्राउंड टीम, दुबई अथॉरिटी, एयरपोर्ट स्टाफ, इमिग्रेशन और हर उस इंसान का दिल से शुक्रिया जिन्होंने इस मुश्किल समय में आगे आकर हमारी इतनी अच्छी देखभाल की। ये ​​हमदर्दी और प्रोफेशनलिज्म शब्दों से कहीं ज्यादा मायने रखता है। अभी के लिए, आराम करने, खुद को रीसेट करने और अगले कदम तय करने का समय है।

गौरतलब है कि दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु 3 मार्च से शुरू होने वाली ऑल इंग्लैंड ओपन में हिस्सा लेने के लिए बर्मिंघम जा रही थी। इस बीच वह ईरान पर US की बमबारी और उसके बाद UAE में एयर स्पेस बंद होने के कारण दुबई में फंस गईं। वह 28 फरवरी से दुबई में ही फंसी हुईं थी। इस दौरान उन्होंने एक्स पर दुबई में खराब होते हालात पर कई पोस्ट शेयर की। उन्होंने जानकारी दी कि दुबई एयरपोर्ट के पास धमाके की आवाज सुनी गई।

ऑल इंग्लैंड ओपन में लक्ष्य सेन पर टिकी निगाहें

सिंधु भले ही ऑल इंग्लैंड ओपन में हिस्सा लेने से चूक गईं, लेकिन उनके कुछ साथी शटलर सिंगापुर और अफ्रीका के दूसरे रास्तों से सही समय पर बर्मिंघम पहुंच गए। हालांकि, यह देखना बाकी है कि लंबी और थका देने वाली यात्रा उनकी तैयारियों पर कैसे असर डालेगी। भारत के टॉप मेन्स सिंगल्स शटलर लक्ष्य सेन और उभरते हुए युवा आयुष शेट्टी बिना किसी यात्रा की दिक्कत के पहुंच गए। ऑल इंग्लैंड ओपन में लक्ष्य दुनिया के नंबर 1 चीन के शि यूकी से होगा, जबकि आयुष का मुकाबला पहले राउंड में इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से भिड़ेंगे।

पति वेंकट ने ली चुटकी
वेंकट ने लिखा, ‘सिंधू घर आ चुकी हैं और उन्होंने हमारे घर के दीवारों के खिलाफ हिंसा चुनी।’ इस पोस्ट को सिंधू ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया और वेंकट को जवाब देते हुए लिखा, ‘ऑल इंग्लैंड को मेरे स्मैश का अनुभव नहीं मिला, इसलिए मैंने लिविंग रूम को ही अपना बैडमिंटन कोर्ट बना लिया।’ वेंकट और सिंधू दोनों ने हंसने का इमोजी भी बनाया। 

यह भी पढ़ें:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 नवंबर को उडुपी में करेंगे ‘रोड शो’

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button