राधे राधे ग्रुप के नए सेवा केन्द्र का शुभारंभ 29 को

हैदराबाद, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय राधे राधे ग्रुप, हैदराबाद द्वारा रविवार, 29 जून से बेगम बाजार स्थित भू लक्ष्मी माता मंदिर के पास, गौशाला के समीप नए अन्नदान सेवा केंद्र की शुरुआत की जाएगी।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इसके संचालन को लेकर ग्रुप के प्रभारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई। अवसर पर बताया गया कि पिछले आठ माह से नामपल्ली स्थित पब्लिक गार्डन के पास प्रतिदिन सुबह 7 बजे से निशुल्क अन्नदान कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसी सेवा भावना को विस्तार देते हुए दूसरा केंद्र बेगम बाजार में शुरू किया जाएगा। ग्रुप का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक भोजन सेवा पहुँचाना और श्रीराधे नाम का प्रचार-प्रसार करना है।

अवसर पर जगतनारायण अग्रवाल, सतीश कुमार गुप्ता, रामप्रकाश गोयल व महेश अग्रवाल उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें.. माहेश्वरी मंडल, हैदराबाद (उत्तर) का महेश उत्सव संपन्न

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button