माहेश्वरी मंडल, हैदराबाद (उत्तर) का महेश उत्सव संपन्न

हैदराबाद, माहेश्वरी मंडल हैदराबाद (उत्तर), माहेश्वरी महिला समिति, माहेश्वरी युवा समिति एवं माहेश्वरी युवती समिति के संयुक्त तत्वावधान में महेश उत्सव सनत नगर स्थित श्री हनुमान देवस्थानम में भव्यता से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भारी संख्या में समाज बंधुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। आज यहां प्रचार मंत्री मनोज कुमार बंग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के तहत खोज खजाने (ट्रेजर हंट) का आयोजन किया गया।

ट्रेजर हंट में 6 टीमों ने भाग लिया। माहेश्वरी सेवा सदन की भूमि से शुरू हुए इस ट्रेजर हंट को मंडल के पूर्वाध्यक्ष लोकनाथ मारू एवं मंत्री शिव कुमार बंग ने ध्वजा लहरा कर प्रारम्भ किया। ट्रेजर हंट के संयोजक निखिल सोनी, मनोज कुमार बंग, स्नेहा बिन्नानी ने ट्रेजर हंट का सफल आयोजन किया जिसमें श्रवण बिनानी एवं अंकिता सोनी का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा इंडोर गेम्स – कैरम, चेस एवं बच्चों के लिए ड्राइंग व कलरिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में करीब 60 सदस्यों ने भाग लिया। माहेश्वरी युवा समिति के अध्यक्ष गोपाल मंत्री एवं सदस्य प्रियांश लोया, साई कांत झंवर ने संयोजन का भार उठाया। ढोल के साथ अतिथियों का स्वागत राजेश तापड़िया, गोपाल सोनी, लक्ष्या दीपक मर्दा द्वारा किया गया। अवसर पर फ्री तंबोला के बाद तीन या उससे अधिक संतानों के माता-पिता श्रीकांत बंग, श्रीगोपाल सोनी, अजय मूंदड़ा (दम्पत्ति) द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।

पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान

भगवान महेश की पूजा के पश्चात कु. मेघा भराड़िया द्वारा महेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी गई। माहेश्वरी युवती समिति की संयोजिका स्नेहा बिनानी ने समिति द्वारा किए गए कार्यों का विवरण दिया एवं सभी से निवेदन किया कि अपने समाज की युवतियों को इन कार्यक्रम से जोड़े एवं जो सांस्कृतिक कलाएं विलुप्त हो रही हैं, उन्हें नई पीढ़ी को सिखाने में मदद करें। माहेश्वरी युवा समिति के अध्यक्ष गोपाल मंत्री ने युवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया। महिला समिति की अध्यक्षा इंद्रा बजाज ने महिला समिति द्वारा आयोजित कार्यों की जानकारी दी।

मंडल के अध्यक्ष संजय मोदानी ने मंडल द्वारा आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों में मंडल के सभी सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए आह्वान किया एवं सभी का आभार व्यक्त किया। माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के चेयरमेन राधेश्याम मूंदड़ा एवं लोकनाथ मारू ने भवन निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होने का आश्वासन दिया और बताया कि भगवान महेश की कृपा से आने वाले 1 या 2 वर्षों में माहेश्वरी सेवा सदन में महेश नवमी आयोजित करेंगे।

तत्पश्चात महिला समिति की संयोजिका निकिता झवर एवं राधिका लाहोटी द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा नृत्य, महिलाओं द्वारा लघु नाटिका प्रस्तुत किए गए। इस वर्ष 10वीं, 12वीं, प्रोफेशनल कोर्सेस के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। शैक्षणिक पुरस्कार के संयोजक पवन लद्दड़ एवं नितिन काबरा थे। महेश उत्सव में मुख्य अतिथि नवगठित तेलंगाना आर्य वैश्य कॉर्पोरेशन की चेयरपर्सन कलवा सुजाता गुप्ता ने अपने संबोधन में माहेश्वरी समाज को सरकार द्वारा यथा संभव सहयोग दिलवाने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें… सेवा और सुशासन के प्रति समर्पित हैं मोदी: धर्मेंद्र प्रधान

नव कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण एवं सहभोज आयोजन

मुख्य अतिथि का स्मृति चिह्न एवं माला द्वारा सम्मानित किया गया। तत्पश्चात वर्ष 2025-26 की नवगठित मंडल की कार्यकारिणी समिति ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश झवर की अनुपस्थिति में नव निर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार बंग के नेतृत्व में पद्भार ग्रहण किया। गत 2 वर्ष अध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके संजय मोदानी का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। तत्पश्चात सहभोज का आयोजन किया गया।

लक्ष्मीकांत भक्कड़, दीपक सारडा, गिरिराज बल्दवा, गिरिराज सोनी, सुनील राठी, मिश्रीलाल करवा द्वारा सहभोज की व्यवस्था की गई। मंच संचालन रोमित रांदड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था विनीत माहेश्वरी, सुनील माहेश्वरी, महेश जाजू द्वारा की गई। ओमप्रकाश बंग, श्रीकांत बंग पवन भट्टड़ एवं विनोद तापड़िया का विशेष सहयोग रहा। महेश उत्सव के मुख्य संयोजक पवन कुमार पल्लोड, सह संयोजक वेणु गोपाल लोया थे।

महेश उत्सव के प्रायोजक विजय मानधना, 7 स्टार्स ग्रुप, बाहेती स्टील ट्रेडर्स, स्टैंजो, मंगलम, लोकनाथ मारू, विराट प्रिंटर्स, श्री विनायक पॉलीमर, हैदराबाद सेल्स एजेंसीज, सोमानी इस्पात, माहेश्वरी मार्केटिंग, यूनिक फैंसी सारीज, रामेश्वरलाल शिवरतन पल्लोड, मुकेश पोरवाल, राधिका प्लास्टिक, एनर्जी डिवाइसेज, साबू मोटर्स, चतुर्भुज चांडक ज्वैलर्स, श्री प्लास्टिक, गंगा एसोसिएट्स, शांति मार्बल्स, ओमप्रकाश अजय मूंदड़ा, अल्पाक्स किड्स वर्ल्ड, सरोज ग्राफिक्स, श्याम ग्राफिक्स, महेश जाजू, भंसाली मार्बल्स, राजेश मालपानी, नेमीचंद भराड़िया, गोयल पॉलिमर्स, घनश्यामदास नंदकिशोर लड्डा, नेचुरल रॉक्स प्राइवेट लिमिटेड, ओमप्रकाश अजय झवर, बृजगोपाल विमल लाहोटी, दिनेश चांडक का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन व महिलाएं सम्मिलित

कार्यक्रम में मंडल के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम मूंदड़ा, विजय राठी, राजेंद्र स्वरूप माहेश्वरी, शिवप्रसाद चांडक, लोकनाथ मारू, सतीश सारडा, कमल राठी, राजीव लखोटिया, दिलीप जाजू, सुरेश भक्कड़, लक्ष्मीकांत झवर, दिनेश चांडक, रामचंदर चांडक, नवल बाहेती, विनोद बंग, राजेंद्र चांडक, कमल मर्दा, पुरुषोत्तमदास सोनी, गणेश सोनी, लालाचंद राठी, सचिन राठी, प्रदीप मूंदड़ा, सूर्यप्रकाश झंवर, गोपी तोष्णीवाल, कृष्ण पुरषोतम मूंदड़ा, वासुदेव काबरा, आनंद डागा, गोविंदप्रसाद भक्कड़, रमेशचंद्र भक्कड़, श्रीकिशन बियानी, रवि बियानी, श्रवण बिन्नानी एवं किशन सोनी भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण सोनी, चतन बियानी, गोविंद मंत्री, कृष्णा आसवा, माहेश्वरी महिला समिति की पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी भक्कड़, सुमित्रा बियानी, मंजू सारडा, रीना लोहिया, मंत्राणि संगीता सोमानी, कार्यकरिणी सदस्य अरुणा मर्दा, सोनम मुंदडा, चंचल पुगलिया, संतोष मर्दा, निकिता चांडक, योगिता चांडक, मंडल की सदस्य प्रेमलता मर्दा, सपना भक्कड़, जयश्री बाहेती, सुमन सोनी, वंदना पुंगलिया, लक्ष्मी मंत्री, उमा मंत्री, अर्चना मोदानी, रानी राठी, सुरभि मुंदडा, योगिता चांडक, अर्चना बंग, माहेश्वरी युवा समिति के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत भक्कड़, पवन बियानी, अभिषेक भक्कड, अजय मूंदड़ा, लक्ष्मीकांत भक्कड़, अध्यक्ष गोपाल मंत्री, मंत्री निखिल सोनी, कार्यकरिणी सदस्य अंकित झंवर, गुणेश सोमानी, साईकांत झंवर, माहेश्वरी युवती समिति की संयोजिका स्नेहा बिनानी, निकिता चांडक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में समाज के करीब 800 सदस्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button