शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के करकमलों से राजा सिंह सम्मानित
हैदराबाद, वाराणसी स्थित स्वर्णाक्षर सेवालय द्वारा गोरक्षा आंदोलन में महत्ती भूमिका निभाने वाले महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व विधायक टी. राजा सिंह को स्वर्ण-रजत अक्षर से सम्मानित किया।मुंबई के बोरिवली कोरा केंद्र में भव्य समारोह के दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 ने गोरक्षा को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैदराबाद के विधायक राजा सिंह को “रजत अक्षर सम्मान” तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को “स्वर्णाक्षर सम्मान” प्रदान किया।एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र संतों और परंपराओं की भूमि है।
गोरक्षा आंदोलन के लिए एकनाथ शिंदे, राजा सिंह सम्मानित
हमारी सरकार ने सदैव गोरक्षा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य किया। संतों और समाज की मांग पर महाराष्ट्र में गोमाता को ‘राजमाता’ का दर्जा देना सबसे ऐतिहासिक कदम रहा। गोरक्षा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक आंदोलन भी है। यह हमारी भावी पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि वे स्वर्णाक्षर सम्मान को व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की जनता और हमारी परंपराओं की उपलब्धि मानते है। उन्होंने कहा कि सरकार आगे भी गोरक्षा और गोसंवर्धन को प्राथमिकता देती रहेगी। सम्मानित होने के बाद विधायक राजा सिंह ने कहा कि गोमाता केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की आत्मा हैं।

हजारों वर्षों से हमारे धर्मग्रंथों में गोमाता को ‘विश्वमाता’ के रूप में पूजित किया गया है। आज देशभर में गोहत्या हो रही है, यह हमारी संस्कृति और धर्म पर सीधा आघात है। मैंने संसद में गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग की है। यह सिर्फ आस्था का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता से जुड़ा मुद्दा हैं। उन्होंने कहा कि गोरक्षा के लिए जो भी संघर्ष करना पड़े, चाहे जेल जाना हो या जान जोखिम में डालनी पड़े, मैं पीछे नहीं हटूँगा। यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि गोरक्षा के पावन कार्य के लिए है। जब तक भारत में गोहत्या पूरी तरह बंद नहीं होगी और गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



