प्रदेश भाजपाइयों को राजा सिंह की खरी-खरी

हैदराबाद, भाजपा से इस्तीफा देने वाले गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत का तेलंगाना में जश्न मनाने वाले भाजपा नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई।

सोशल मीडिया में वीडियो जारी करते हुए विधायक टी. राजा सिंह ने प्रदेश के कुछ भाजपा नेताओं से कहा कि कब तक दूसरों की शादी में नाचोगे और कितने वर्ष अन्य राज्यों में भाजपा की जीत का जश्न तेलंगाना में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को जीत काफी कड़े परिश्रम के बाद मिली, ममता बनर्जी के राक्षस राज्य के खिलाफ वहाँ के भाजपा नेताओं, हिन्दूवादी संगठनों ने काफी संघर्ष किया, कई कार्यकर्ताओं को जान से हाथ धोना पड़ा, ऐसे में तेलंगाना में भाजपा की जीत का रोड मैप क्या है।

राजा सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव का नाम लेते हुए कहा कि रामचंदर राव को फ्री हैंड देने की आवश्यकता है। कुछ नेताओं के ईगो के चलते पार्टी राज्य में आगे नहीं बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं ने अपना स्वार्थ छोड़कर जनता की खातिर एकजुटता का प्रदर्शन किया, उसी से प्रेरणा लेकर तेलंगाना के भाजपा नेताओं को भी कार्य करना चाहिए।

यह भी पढ़ें… धान खरीदी को लेकर तुम्मला के आरोप झूठे : बंडी संजय

राजा सिंह ने कहा कि दिल्ली का पैसा उम्मीदवारों तक पहुंचना चाहिए, तभी इस तरह का परिणाम मिल सकता है। इसके अलावा विधायक ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व अन्य राज्यों से पार्टी का दामन थामने वाले नेताओं को सम्मान देने का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि एकजुटता दिखाई गई, तो राज्य में 100 प्रतिशत भाजपा की जीत होगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button