रामचंद्र डोंगरेजी महाराज गौशाला : लोक डायरो कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
हैदराबाद, मेड़चल स्थित श्री उमिया माता मंदिर, उमिया धाम में पू. रामचंद्र डोंगरेजी महाराज के जन्म शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत पू. रामचंद्र डोंगरेजी महाराज गौशाला के सहायतार्थ रंगारंग लोक डायरो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 5 हजार से भी अधिक गौ प्रेमियों, शिवभक्तों, माँ उमिया के भक्तो ने उत्साह के साथ भाग लिया।






























संयोजक जसमत पटेल एवं अशोक पटेल ने बताया कि गौशाला के सहायतार्थ पू. रामचंद्र डोंगरेजी महाराज गौशाला के तत्वावधान में भव्य एवं रंगारंग गुजराती लोक डायरो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुजरात के विख्यात कलाकार लोक गायक विवेक सांखला, विख्यात लोक गायिका श्रृति पटेल, विख्यात हास्य कलाकार हकका भा गढवी टीम एवं साथी कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख संतों का आशीर्वाद और सान्निध्य प्राप्त हुआ
गौशाला अध्यक्ष मनसुख पटेल ने कहा कि लोक डायरो कार्यक्रम में महंत स्वामीजी महाराज, चिन्ना जीयर स्वामीजी, गोविंदगिरीजी महाराज, शास्त्रा कृष्णवल्लभदासजी महाराज, जैनाचार्य अभयसेन विजयजी म.सा., साधु विवेवसागर स्वामीजी, शास्त्रा हरिदर्शनदासजी स्वामी के आशीर्वाद एवं सान्निध्य के साथ अन्य संतों का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ। मनसुख पटेल ने कार्यक्रम स्थल सहयोगी श्री हैदराबाद सिकंदराबाद कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, श्री उमिया मंदिर समिति, भोजन प्रसाद सहयोगी नानजी भाई, हरजीवनभाई, शीवजीभाई, जीवरामभाई, शीवलालभाई एवं समस्त पटेल परिवार के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में शिवराज लक्ष्मीचंद ज्वेलर्स के गौतम सहलोत, विशाखा इंडस्ट्रीज के चेयरमैन गड्डम विवेक, समाचारपत्र में विज्ञापन सहयोगी एन.एस. पटेल एजेन्सीस के रामकृष्ण पटेल, लव फॉर काऊ फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जसमत पटेल ने सभी का स्वागत करते हुए गौशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गौशाला की स्थापना वर्ष 2012 में रामनवमी को मात्र 11 गायों के साथ की गयी थी। यहाँ 1200 गौवंश हैं।
पशुप्रेमियों के सहयोग से कत्लखाने जाने वाली गौ माता को बचाकर यहाँ संरक्षण किया जा रहा है। संत रामचंद्रजी डोंगरे महाराज की स्मृति में गौशाला की स्थापना की गई। सम्पूर्ण विश्व में भागवत कथाओं की छाप छोड़ने वाले सिद्ध शिरोमणी संत रामचंद्रजी स्वयं बहुत बड़े गौ भक्त थे। ब्रह्म वेला में सर्व प्रथम वह स्वयं गौपूजन व गौ प्रदक्षिणा कर कथा के गंतव्य को जाते थे। उनकी दिनचर्या में गौमाता गणपतिदेव समान प्रथम पूजनीय थीं। जीवरामभाई पटेल ने गौभक्ति का परिचय देते हुए 10 एकड़ भूमि गौशाला की स्थापना हेतु प्रदान की, क्योंकि संत शिरोमणी रामचंद्रजी डोंगरे महाराज का स्वप्न था कि भाग्यनगर की धन्यधरा पर गौनिवास की स्थापना हो।
गौमाता की सेवा को अनंत पुण्य : शोक पटेल
2021 के बाद गौशाला को इंजापुर गाँव में किराये पर लिये गये स्थान पर स्थानांतरित किया गया। गौवंश की अच्छे से सेवा की जा सके, वहाँ ज्यादा से ज्यादा लोग आएँ, इस हेतु गौशाला के लिए 4 एकड़ जगह खरीदने पर समिति ने निर्णय लिया है। इसके लिए बड़ी राशि की आवश्यकता है। इस हेतु इस विशाल लोक डायरो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयोजक अशोक पटेल ने कहा कि सनातन धर्म में गौमाता की सेवा को अनंत पुण्य का स्तोत्र माना गया है।
शास्त्रों में वर्णित है कि गौसेवा से 33 कोटी देवी देवताओ का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हम सब श्रद्धा और भावना अनुसार एक गज से अधिक भूखंड दान देकर पुण्य के भागी बन सकते हैं। 11 हजार रुपये में एक गज जमीन दान योजना रखी गयी है। यह दान न केवल गौसेवा का पुण्य देगा, बल्कि स्वजन का नाम इस पवित्र कार्य से अविस्मरणीय और अमर हो जाएगा। आपका सहयोग इस आश्रय को सशक्त बनाएगा, जिससे असंख्य गौमाताओं को सुरक्षित आश्रय, भोजन और सेवा प्राप्त होगी। गौसेवा का यह अवसर आपके जीवन और वंश को उज्ज्वल बनाएगा और आने वाली पीढ़ियों तक पुण्य का संचार करेगा।
नीलकंठ विद्यापीठ के हरिदर्शन स्वामीजी ने कहा कि अगर हम सहीं मायने में गोमय एवं गोमूत्र का प्रयोग कर पाते हैं, तो हम मात्र एक गाय के गोमय व गौमूत्र के सहारे निश्चित रूप से प्रतिदिन 100 रुपये कमायेंगे। साथ ही आज जो विषयुक्त अन्न हम खा रहे हैं, उससे भी छुटकारा मिलेगा। सात्विक आहार मिलने लगेगा, तो विचार शुद्ध होगें। इससे अपने आप हमारा स्वास्थ्य सुधरेगा और विचारों की विषमता समाप्त होगी। गौमाता से देश का भविष्य उज्ज्वल है। जब तक हम गाय की महत्ता को नकारते रहेंगे, हमारा देश विकास के मार्ग पर आगे नहीं बढ़ेगा।
दान और तीर्थ को जीवन का वरदान : हरिदर्शन स्वामीजी
हरिदर्शन स्वामीजी ने कहा कि मनुष्य अपने जीवन को सुख शांति में व्यतित करते हुए पूजा पाठ, हवन, दान, तीर्थ इत्यादी यथाशक्ति करता रहता है, क्योकि यह जीवन परमात्मा की देन है। हमारे वेद, पुराण भी कहते हैं कि धरती पर रहने वाले हर जीव अर्थात आत्मा में परमात्मा का वास होता है। परमात्मा स्वरूप का विराट, दर्शन अगर कहीं होता है, तो वह केवल गौमाता की सेवा में होता है।
कथाकार देवी स्वीकृतिजी ने कहा कि यह हमारा दुर्भाग्य है कि एक ओर तो हम गायों को माता कहते है, वहीं दूसरी ओर उसे कत्ल होने के लिये छोड़ देते हैं। गाय की जगह अगर हमारी अपनी माता होती, तो क्या हम उसे कत्लखाने भेजते? आगर हमें गौवंश की रक्षा करनी है, तो हम सभी को मिलकर यह प्रण करना होगा की हम मात्र गौ दुग्ध का ही सेवन करेंगे। गौ उत्पादों का प्रयोग करेंगे, तो गौरक्षा आंदोलन की जरूरत ही नही पड़ेगी। गोबर एवं गौमूत्र के उपयोग से हम बेशकीमती पशु धन के साथ पर्यावरण संतुलन को भी बनाये रखने में सफल होंगे। रिद्धीश जागीरदार ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से निवेदन करेंगे कि जल्द ही संपूर्ण देश में गौहत्या पर पाबंदी लगे और गौ हत्या कानून का सख्ती से अमल हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। देश विशेषकर तेलंगाना से प्रतिदिन हजारों टन माँस पड़ोसी देश बांग्लादेश होते हुए विभिन्न देशों में जाता है। परिस्थितियाँ ऐसी ही रहेंगी, तो इसके भविष्य में काफी बुरे परिणाम होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन संतगणों के अखंड दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया।
यह भी पढ़ें… केबीआर पार्क में इंडी पपीज एडॉप्शन कार्यक्रम आयोजित
विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने कार्यक्रम में योगदान
कार्यक्रम में स्वामीनारायण गुरुकुल के स्वामी नानजीभाई पटेल, नीलकंठ विद्यापीठ के जीवराम पटेल, कथा वाचक देवी स्वीकृति, लव फॉर काऊ फाउंडेशन के ट्रस्टी रिद्धीश जागीरदार, गुजराती समाज के अध्यक्ष गोविंददास शाह, उपाध्यक्ष महेश पटेल, श्री गुजराती सेवा मंडल सिकंदराबाद के अध्यक्ष घनश्याम पटेल, मंत्री जनकभाई ब्रह्म भट्ट, न्यासी जसभाई पटेल, श्री हैदरावाद कच्छ कड़वा पाटीदार समाज के करशन पटेल, अध्यक्ष रामजीभाई पटेल, मंत्री जीवराज पटेल, श्री हैदराबाद सिकंदराबाद लोहाना समाज के अध्यक्ष मुकेश बदीयानी, राजेश रामाणी, श्री सिकंदराबाद लोहाणा महाजन के अध्यक्ष प्रवीण उदवानी, मंत्री प्रवीण गणतरा, श्री सिकंदराबाद कच्छ कड़वा पाटीदार समाज के अध्यक्ष दिनेशभाई नानजी दड़गा, जसवंत सुराणी, रतनशी पटेल, श्री पाटीदार समाज हैदराबाद सिकंदराबाद के अध्यक्ष सुरेश पटेल, घनश्याम पटेल, पाटीदार महिला मंडल की उपावेन पटेल, सुनीता जे. पटेल व शांति सेलेक्शन ग्रुप के निदेशक सुरेश गोसर उपस्थित थे।
कार्यक्रम में समाजसेवी गणपतभाई धामेलिया, साइबराबाद गुजराती समाज के अध्यक्ष राजेश महेता, उपाध्यक्ष भाविक शाह, मानद मंत्री मुकेश सावलिया, वित्त सचिव अंकित कोठारी, आई.जी. गौशाला, मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज हैदराबाद सिकंदराबाद, तेलंगाना जाट समाज, वल्लभ यूथ ऑर्गनाइजेशन के दिनेश पटेल, कौशिक पटेल, गिरीश पटेल, विजय पटेल, विनोद पटेल, स्वामी नारायण गुरुकुल के कृष्णा चरण स्वामी, ऋषिचरण स्वामी गौशाला के अध्यक्ष मनसुख पटेल, मंत्री भगवान पटेल, वसंत पटेल, चंद्रकांत पटेल, जसमत पटेल, प्रभु पटेल, भरत पटेल, बलदेव पटेल, वसंत पटेल, रतिलाल पटेल, प्रभु एम. पटेल, अशोक पटेल, भरत पटेल, गौशाला की वॉलीबॉल टीम के दीपक, अनिल, किरण, हरीश, सुमित, संजय, मयूर, अल्पेश, अशोक, प्रवीण, रमेश, हितेश, सीतेश, डी.के. पटेल, ललित, दीव्येश, महेन्दर, जीतू, परेश, विपुल, अमित, विजय, प्रभु पटेल, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



