रामचंदर राव ने सुनी मोदी के ‘मन की बात’

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे स्थानीय व्यापारियों, बुनकरों आदि को आर्थिक प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में सुनने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर बल दिया है, वहीं स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत पर जोर देते हुए जो संदेश दिया है, उससे सभी को प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने कहा कि देश प्रथम को लेकर भी प्रधानमंत्री ने जो संदेश दिया है, उससे प्रेरणा लेकर सभी को आगे बढ़ना होगा।

यह भी पढ़ें… आलमट्टी डैम की ऊँचाई बढ़ने से रोकें रेवंत : केटीआर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button