‘रंगीला’ 30 साल : उर्मिला मातोंडकर का भावनात्मक बयान
नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने सोमवार को अपने फिल्म रंगीला के 30 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण संदेश साझा किया। मातोंडकर ने इंस्टाग्राम पर खुद का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फिल्म के गाने “रंगीला रे” पर डांस करती दिखाई दीं। यह फिल्म 8 सितंबर 1995 को रिलीज़ हुई थी और इसका निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था। फिल्म में आमिर खान भी उर्मिला के साथ नजर आए थे।
51 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि रंगीला सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि उनके लिए जीवन का एक भव्य उत्सव है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि यह कभी सिर्फ एक फिल्म नहीं थी। यह थी, और आज भी है, एक एहसास… जो गहन आनंद, उम्मीद, सपने, महत्वाकांक्षा, सुंदरता, उत्साह, स्नेह, प्रशंसा, प्यार और इच्छा, संघर्ष और विजय, बलिदान और सबसे बढ़कर, जीवन का भव्य उत्सव से बुनी हुई है।
‘रंगीला’ 30 साल: उर्मिला मातोंडकर ने जताई भावनाएँ
उर्मिला ने आगे कहा कि हर दृश्य एक पल को याद दिलाता है, एक बच्चे जैसी मुस्कान लाता है, और हमें मासूमियत और आश्चर्य की दुनिया में ले जाता है। हर गाना केवल संगीत नहीं है, बल्कि नौ भावनाओं (नवरस) का उत्सव है। एक मासूम लड़की सिल्वर स्क्रीन पर आती है और अपनी आकर्षकता और शुद्धता के साथ दिलों को छू लेती है, दर्शकों को सुंदरता, कविता, जीवन और प्रेम की एक कालातीत यात्रा पर ले जाती है।
उर्मिला ने निष्कर्ष में कहा कि तीस साल पहले आज ही ‘रंगीला’ आप में से हर एक का हिस्सा बन गया! और मुझे यकीन है कि आज भी इसमें वह शक्ति है कि आपको उस पहले पल में वापस ले जा सके जब आप हंसे, खुश हुए, और इसकी जादू में प्यार में पड़ गए। मुझे आपके जीवन का हिस्सा बनने देने, इतना स्नेह देने और मुझे उस स्थान पर रखने के लिए धन्यवाद, जो केवल कुछ ही लोग सपना देख सकते हैं… आपकी प्रशंसा और आपका प्यार मेरी यात्रा का सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा है। धन्यवाद।
यह भी पढ़े : असमिया फिल्म ‘गुडबाय गुरुजी’ पेरिस फिल्म फेस्टिवल में चयनित
फिल्म रंगीला उर्मिला के किरदार मिली के सपने के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्रसिद्ध अभिनेत्री बनना चाहती है। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब राज कमल, एक प्रसिद्ध अभिनेता, और मुन्ना, उनके बचपन के दोस्त, दोनों उनसे प्यार करने लगते हैं। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



