असमिया फिल्म ‘गुडबाय गुरुजी’ पेरिस फिल्म फेस्टिवल में चयनित

Ad

गुवाहाटी, असमिया फिल्म ‘गुडबाय गुरुजी’, जो शिक्षा और धैर्य के माध्यम से परिवर्तन की कहानी है, को पेरिस में होने वाले फेस्टिवल गंगे सुर सेन के लिए आधिकारिक तौर पर चुना गया है, जहां इसका वैश्विक प्रीमियर अगले महीने होगा। यह जानकारी शुक्रवार को एक बयान में दी गई।

फिल्ममेकर अरुंजीत बोरा की यह नवीनतम फिल्म प्रयाश सैकिया उर्फ गुरुजी की कहानी पर आधारित है, जो एक युवा और समर्पित शिक्षक हैं। वह किंकिनिया प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पढ़ाने के लिए अनोखे तरीके अपनाते हैं और शिक्षा को फिर से समाज के केंद्र में लाने का प्रयास करते हैं।

यह भी पढ़े : 25 सितंबर को रिलीज़ होगी पवन कल्याण की तेलुगु फिल्म ओजी

फिल्म में असम की 500 साल पुरानी ‘भाओना’ रंगमंच परंपरा से लिए गए पौराणिक प्रसंग ‘कंस वध’ को बखूबी पिरोया गया है, जो गुरुजी के संघर्षों और सफलताओं को दर्शाता है और इस शाश्वत संदेश को मजबूत करता है कि अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय पाती है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button