बकाया भुगतान की माँग को लेकर सेवानिवृत्त टीजीएसआरटीसी कर्मचारियों का प्रदर्शन

21 को बस भवन के सामने धरना देने की चेतावनी

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने वैधानिक लाभों से जुड़े बकाया भुगतान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने राज्यभर के विभिन्न डिपो प्रबंधकों को ज्ञापन सौंपकर सरकार से तत्काल बकाया राशि जारी करने की मांग की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले वैधानिक लाभों की राशि लंबे समय से लंबित है, जिसके कारण वे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

कई कर्मचारियों ने बताया कि दैनिक जरूरतें पूरी करने के लिए उन्हें रिश्तेदारों और मित्रों से कर्ज लेना पड़ रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने याद दिलाया कि उन्होंने वर्षों तक कम वेतन पर सार्वजनिक परिवहन निगम की सेवा की, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि कर्मचारियों की भविष्य सुरक्षा के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत बचाई गई राशि को तुरंत स्वीकृत कर जारी किया जाए।

कर्मचारियों ने यह भी मांग की कि निगम द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए मासिक पेंशन योजना शुरू की जाए, ताकि उन्हें स्थायी आर्थिक सहारा मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्थिक तंगी के चलते कुछ कर्मचारियों ने आत्महत्या तक कर ली, जो बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती है तो वे 21 जनवरी को हैदराबाद स्थित बस भवन के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर कट्टा प्रकाश, ए. मधुसूदन, ए.एस. राव, जी.एस. नारायण, एम.एस. पाशा व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button