रेवंत रेड्डी ने पिनाराई विजयन को दिया कड़ा जवाब
हैदराबाद, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा सोशल मीडिया पर की गयी आलोचना का कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने विजयन को पत्र लिखकर तेलंगाना और केरल राज्यों की समानताओं का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया है।
सीएम रेवंत रेड्डी ने दोनों राज्यों के विकास, साक्षरता आदि का पूर्ण आंकड़ों के साथ वर्णन करते हुए लिखा कि वे मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का सम्मान करते हैं और उनके ट्वीट ध्यानपूर्वक पढ़े हैं। दोनों राज्यों की जनता के समक्ष सत्य प्रकट करने के लिए वे पिनाराई द्वारा की गयी आलोचना का पूर्ण आंकड़ों के साथ उत्तर दे रहे हैं। रेवंत रेड्डी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में तेलंगाना की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर 10.1 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना में 2034 तक सत्ता में रहेगी कांग्रेस : रेवंत रेड्डी
तेलंगाना की GDP वृद्धि 10.1%, राष्ट्रीय औसत से ऊपर
यह राष्ट्रीय जीडीपी की 9.9 प्रतिशत दर से अधिक है। सकल घरेलू उत्पाद 16.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेलंगाना दूसरे स्थान पर है। रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना का भौगोलिक क्षेत्रफल देश के कुल क्षेत्रफल का 3.5 प्रतिशत है। जनसंख्या 3 प्रतिशत से भी कम है, लेकिन राष्ट्रीय जीडीपी में तेलंगाना की हिस्सेदारी लगभग 5 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के पहले वर्ष में ही हमनें किसानों के 20,617 करोड़ रुपये के ऋण माफ कर दिए। 25.36 लाख किसानों को ऋणमुक्त किया गया।
कृषि आय बढ़ाने के लिए रैतु भरोसा योजना के तहत प्रति एकड़ प्रतिवर्ष फसल की खेती के लिए 12,000 रुपये दिये जा रहे हैं। अब तक कृषि निवेश के तहत 69.70 लाख किसानों को 25,279 करोड़ रुपये दिए हैं। 29.40 लाख किसानों को 24 घंटे मुफ्त बिजली देने के लिए 26,098 करोड़ रुपये खर्च किए गये हैं। सरकार ने 14.91 लाख किसानों को 5 लाख रुपये और बीमा के लिए 8,124 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फसल बोनस के तहत 14.91 लाख किसानों को 3,139 करोड़ रुपये दिए गये हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



