रेवंत रेड्डी ने राज्यपाल को हिंदी में भेजा शुभकामना संदेश

हैदराबाद, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को उनके जन्मदिन के अवसर पर स्नेहपूर्ण शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को उनके जन्म दिन पर सोशल मीडिया एक्स पर हिंदी और अंग्रेज़ी में पोस्ट किये गये शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने उनके (राज्यपाल के) उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और जनसेवा के प्रति समर्पित दीर्घ एवं सार्थक जीवन की कामना की।

अपना विनम्र अभिवादन व्यक्त करते हुए राज्य के विकासात्मक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने, सौहार्दपूर्ण एवं प्रगतिशील शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा ‘तेलंगाना राइजिंग 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में राज्यपाल के निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा की है।

यह भी पढ़ेहैद्रा आयुक्त ने नामपल्ली स्थल का निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा उल्लंघन पर कार्रवाई

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button