रेवंत रेड्डी ने जातिगत जनगणना पर केंद्र के फैसले का स्वागत किया

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार द्वारा आगामी जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने आज यहां संवाददाताओ से बातचीत करते हुए कहा की यह श्रेय लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी को जाता है, क्योंकि राहुल ने पहले से यह मांग कर रहे है। उन्होंने याद दिलाया कि तेलंगाना कि विधानसभा में जाति जनगणना का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से मांग की गई थी कि आने वाली जनगणना में जातिगत गणना को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा- हम संसद से लेकर सड़कों तक आवाज उठाते रहे।

केंद्र को सुझाव: विशेषज्ञ समिति और ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जातिगत जनगणना की मांग पुरजोर तरीके से रखी गई। उन्होंने साफ किया कि इस फैसले पर राजनीति करने का कोई इरादा नहीं है। केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना के फैसले का तेलंगाना सरकार स्वागत करती है। मुख्यमंत्री ने तेलंगाना में जातिगत जनगणना के अनुभवों के आधार पर केंद्र को कुछ सुझाव भी दिये। इन में एक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स व एक विशेषज्ञ समिति का गठन, देश भर में विभिन्न राज्यों की विविध जातियों की विस्तृत अध्ययन, हर राज्य के हिसाब से अलग-अलग दृष्टिकोण और प्रश्नावली तैयार करना आदी शामिल है। इस मौके पर उन्होंने तेलंगाना में संपन्न जातिगत जनगणना की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से दी। उन्होंने कहा की देशभर में जातिगत जनगणना करने में राज्य सरकार केंद्र को पूर्ण सहयोग देने तैयार है। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र से यह बताने की मांग की जातिगत जनगणना प्रक्रिया कब से आरंभ होगी और कब तक पूरी होगी।

यह भी पढ़ेंमंत्री किरेन रिजिजू ने हज यात्रियों के लिए शुभकामनाएं दीं

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button