रेवंत रेड्डी का बड़ा फैसला : शारदा पीठ की जमीन बहाल, जल बोर्ड आवंटन रद्द

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कोकापेट में शारदा पीठ को आवंटित भूमि को पीठ को ही जारी रखने का आदेश दिया। शारदा पीठ की भूमि जल बोर्ड को आवंटित किये जाने की जानकारी मिलते ही पीठ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को उक्त भूमि पर उनके निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी दी।

सीएम रेवंत रेड्डी ने सचिवालय में इस मुद्दे पर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कोकापेट भूमि पर शारदा पीठ द्वारा जारी विभिन्न निर्माणों की नवीनतम स्थिति के बारे में जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि जल बोर्ड ने सरकार से नियो पुलिस क्षेत्र में बढ़ती आबादी के लिए पेयजल की आपूर्ति करने 3.95 एकड़ भूमि आवंटित करने का अनुरोध किया था।

इसके मद्देनजर सरकार ने ही जल बोर्ड को उक्त जमीन का आवंटन करते हुए आदेश जारी किया। जल बोर्ड को दिये गये जमीन में शारदा पीठ की 2 एकड़ भूमि भी शामिल है। इसके चलते इस मुद्दे को पीठ के प्रतिनिधियों ने सीएम के ध्यान में लाया। मुख्यमंत्री ने शारदा पीठ की भूमि को जल बोर्ड को आवंटित करते समय उक्त भूमि पर चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी नहीं देने को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई।

यह भी पढ़े: जीत से हमारी जिम्मेदारी और बढ़ी : रेवंत रेड्डी

मुख्यमंत्री ने जल बोर्ड को भूमि आवंटन तत्काल रद्द करने और भूमि को पीठ को ही जारी रखने का आदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शारदा पीठ के प्रतिनिधियों को मंत्री श्रीधर बाबू से भेंट करके उक्त भूमि पर जारी निर्माण कार्यों और अन्य स्थितियों के बारे में जानकारी देने का सुझाव दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button