आरजीए शिक्षा न्यास ने किया दानदाताओं का सम्मान

हैदराबाद, राजस्थानी स्नातक संघ के स्वर्ण जयंती वर्ष में गठित आरजीए स्वर्ण जयंती शिक्षा न्यास में जमाधन, सीएसआर फंड एवं स्वैच्छिक अनुदान प्रदान करने वाले दानदाताओं का सम्मान समारोह आज हिमायतनगर स्थित होटल प्लैटिनम में भव्यता से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैफे नीलोफर के चैयरमेन अनुमूले बाबूराव, विशेष अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति राकेश कुमार गोलस, (चेयरमैन, हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज लिमिटेड) तथा महावीर लोहिया (प्रबंध निदेशक, लोहिया ग्रुप) का न्यास के चेयरमैन नंदगोपाल भट्टड़, न्यास के निवर्तमान चेयरमैन हरिनारायण व्यास, आरजीए के अध्यक्ष सीएस द्वारका प्रसाद असावा, न्यास के वाइस चेयरमैन अभय तोष्णीवाल, निवर्तमान वाइस चेयरमैन सीए बृजमोहन सोनी, मैनेजिंग ट्रस्टी सीए राकेश जैन, निवर्तमान मैनेजिंग ट्रस्टी रवि कुमार राठी ने का स्वागत किया।

दान, शिक्षा और सेवा में उल्लेखनीय योगदान की सराहना

मुख्य अतिथि ए. बाबू राव ने कहा कि न्यास द्वारा बहुत बड़ी सेवा की जा रही है। राजस्थानी ही नहीं, सभी समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है जो सराहनीय कार्य है। कई समाज केवल अपने लोगों पर ही ध्यान देते हैं पर आरजीए न्यास ऐसा नहीं करता, जो अनुकरणीय है। दान में मिली राशि का शत प्रतिशत सेवा कार्य के लिए उपयोग किया जाता है बाकी का खर्चा पदाधिकारी अपने जेब से करते हैं यह भी अनुकरण करने लायक है।

दान का पैसा दान में ही जा रहा है यह उल्लेखनीय कार्य है। जितने की सेवा कर रहे हैं वह ठीक है लेकिन लक्ष्य से डबल सेवा करने का प्रयास करें। दान देने से घटता नहीं, बल्कि बढ़ता है। हमारा परिवार शिक्षा के महत्व को जानता है। इसलिए घर वालों ने शिक्षा की प्रेरणा दी लेकिन परिस्थिति नहीं बनी। माता पिता हमेशा ही दूसरों की सेवा करने की प्रेरणा देते थे।

इसी को ध्यान में रखकर आज 2500 से अधिक लोग कार्य करते हैं और उनके परिवार के बच्चों की दसवीं तक के लिए शिक्षा में सहयोग दिया जाता है, ताकि वे भी आगे अच्छा कर सकें। सम्मानित अतिथि राकेश गोलस ने कहा कि जीवन की यात्रा शुरू से होती है और अंत तक जाती है लेकिन हमारे पीछे किसका सहयोग रहता है इस पर हम कम ध्यान देते। यह सहयोग परमात्मा का होता है।

यह भी पढ़ें… विश्व हिन्दू महासंघ की गौ महाआरती कल

दान और शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना

हम तो निमित्त मात्र हैं। संसार का कार्य कैसे कराना है, वह परमात्मा जानता है और किसी न किसी रूप में अवश्य सहयोगी बनता है। कार्य कैसा होता है वह उसी को पता है। इसलिए सभी का भला करें, किसी से बैर न रखें। कर्मों से बचाव का तरीका है सेवा। जीवन में दान करते रहें क्योंकि दान देने से कम नहीं होता। हमारे कार्य में जो सहयोग है वह परमात्मा का ही है। सम्मानित अतिथि महावीर लोहिया ने कहा कि शिक्षा में जो कार्य करता है वह उल्लेखनीय है।

हम ऐसा मानते हैं कि घर से एक भी बच्चा पढ़कर निकले तो पूरा घर सुधर जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य न्यास कर रहा है। स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम को इससे सही दिशा मिलेगी। उन्होंने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही जोड़ा कि इस सेवा कार्य को बड़े स्तर पर ले जाएँ। शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास को भी साथ लेकर चलना अच्छा कार्य होगा। उन्होंने सभी को बधाई दी।

आरजीए के अध्यक्ष सीए द्वारका प्रसाद असावा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि पावन अवसर है कि हम उनके सम्मान में हैं, जिन्होंने उदार हृदय एवं सामाजिक चेतना से हमारे संघ को न केवल प्रोत्साहन दिया बल्कि अमूल्य आर्थिक एवं नैतिक सहयोग से शिक्षा को नई दिशा प्रदान की। दान केवल धन का ही नहीं, विश्वास का प्रतीक है। दानदाताओं ने जो योगदान दिया है वह इसका प्रतीक है कि समाज में आज भी ऐसे लोग हैं जो शिक्षा की सेवा को अपना धर्म मानते हैं।

दानदाताओं का अभिनंदन और शिक्षा न्यास की उपलब्धियाँ

हम आरजीए व न्यास की ओर से सभी दानदाताओं का अभिनंदन करते हैं। सभी का सम्मान करते हैं। आपका यह सहयोग कभी भी व्यर्थ नहीं जाएगा। इसे प्रेरणा के रूप में स्वीकार करते हैं। कार्यों के माध्यम से आपकी आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। निवर्तमान चेयरमैन हरिनारायण व्यास ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्ष 2021 में न्यास की बागडोर सौंपी गयी। सभी के मार्गदर्शन में 2025 तक कार्पस में 8.33 करोड़ रुपये जमा किये। लगभग 1.75 करोड रुपये सीएसआर में जमा किये गए।

दस करोड़ तो फंड पार कर दिया है। शिक्षा न्यास के गठन के पश्चात अब तक 14 वर्षों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे समाज के लगभग 6,789 जरूरतमंद विद्यार्थियों में 4.95 करोड़ की राशि छात्रवृत्ति के रूप में वितरित की गयी है। इस वर्ष लगभग 1,000 विद्यार्थियों में एक करोड़ पन्द्रह लाख रुपये से अधिक छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने की योजना है।

न्यास द्वारा केवल राजस्थानी समाज को नहीं, बल्कि अन्य समाज के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। न्यास ने छात्रवृत्ति के अलावा कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर इस योजना को लागू किया जिसमें 72 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक टैली विथ जीएसटी का कोर्स किया है जो उनके लिए काफी लाभदायक हो रहा है। इसके माध्यम से वे नौकरी ही नहीं बल्कि दूसरों को भी रोजगार देने के लिए सशक्त हो सके।

न्यास की नई टीम को बधाई और सहयोगियों का आभार

उन्होंने न्यास में सहयोग करने वाले आरजीए के पदाधिकारी, न्यास के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि नई टीम और जोश व उत्साह के साथ न्यास की गतिविधियों को आगे ले जाएगी।
अवसर पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश अग्रवाल, सोहनलाल कडेल और हरिकिशन ओझा ने भी अपने विचार रखते हुए न्यास की आरंभिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला और वर्तमान में न्यास की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त कर आगे बढते रहने की प्रेरणा देते हुए नई टीम को बधाई दी।

मुख्य अतिथि का परिचय अशोक बंसल ने तथा सम्मानित अतिथियों का परिचय संचालक मनोज गोयल ने दिया। अवसर पर चेयरमैन नंदगोपाल भट्टड़ ने अभिनंदन समारोह का संचालन करते हुए सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में इंडोवमेंट ट्रस्टी के रूप में ओमप्रकाश अग्रवाल, सुभाष गोयनका (मेसर्स आर.जी.जी.व्यापार प्रा.लि.), राजगोपाल परतानी (मेसर्स राजगोपाल शारदा देवी परताणी चैरिटेबल ट्रस्ट), हरि अग्रवाल (मेसर्स रामचरण ऑयल इंडस्ट्रीज), राजेन्द्र अग्रवाल (यूएसए), श्यामसुन्दर बाहेती (मेसर्स बाहेती स्टील ट्रेडर्स, चाँदमल तोतला (मे. कमल वॉच कंपनी)।

अशोक चांडक (मेसर्स चांडक लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड), हरिकिशन ओझा, महेश चांडक (मेसर्स स्पार्क अकाउंटिंग एलएलपी), गोविंद लाल रवि कुमार राठी, विपुल गोयल (जेवीआर रिटेल्स प्राइवेट लिमिटेड), बृजगोपाल असावा (श्रीनिवास राजकंबरी बाई असावा सन्स चैरिटेबल ट्रस्ट), सी.ए. सुरेश कुमार राकेश कुमार जैन, रमाकांत गिलड़ा (तुलसीराम हनुमानबगस गिलड़ा), प्रेमलता मधुसूदन मंत्री, स्वैच्छिक अनुदान में राजेश नरेड़ी (में यश फैन्स एंड अप्लायंसेज), विशंभर अग्रवाल, महावीर को ऑपरेटिव बैंक लि., गोवर्धन तापड़िया, एम. डी. गोयल, नंदकिशोर राजेश जिंदल, बिनोद अग्रवाल।

दानदाताओं और CSR फंड समर्थकों को सम्मानित किया गया

नेहा एवं ईशा मूंदड़ा, वैभव मूंदड़ा, कैलाश नारायण भांगड़िया (मेसर्स पन्नालाल हीरालाल भांगड़िया), कांतिलाल धर्मेन्द्र नाहर, सोहनलाल कडेल, गोवर्धनदास तापडिया, सीए गिरधारीलाल तोष्णीवाल, जमुनादेवी डालिया, श्रीनिवास डालिया व अन्य दानदाताओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सीएसआर फंड द्वारा अनुदान के लिए मेसर्स जयराज इस्पात लिमिटेड, मेसर्स ग्लोबल एल्युमिनियम प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स आरकेएस मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स सोमानी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स ब्लाइंड कलर्स एवं श्रीनाथ रोठी पैक प्रा. लिमिटेड।

मेसर्स 4 आर इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स मिन्फी टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स लोहिया एडिबल ऑयल प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मेसर्स पी. सत्यनारायण संस प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स रेयान रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स रत्नदीप प्राइवेट लिमिटेड, हंसराज अग्रवाल, मेसर्स यश ज्वेलर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड व अन्य का आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज गोयल ने किया। संस्था के पूर्व प्रबंध न्यासी रवि कुमार राठी ने आभार व्यक्त किया।

अवसर पर न्यास के कार्यकारी ट्रस्टी आनंद शर्मा, सीए दयानिवास शर्मा, सीए गिरधारीलाल तोष्णीवाल, हनुमानदास मालू, हरिकिशन ओझा, हरिप्रकाश मारु, मनोज कुमार गोयल, सीए नंदकिशोर मालानी, प्रकाश नारायण राठी, रूपेश सोनी, शिखा राठी, श्यामसुन्दर बाहेती, विशेष आमंत्रित डॉ.आर.एम. साबू, अशोक कोठारी, डॉ. प्रदीप स्वरूप, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजगोपाल परतानी, अजय तोष्णीवाल, संपत दरक, सीए सिद्धार्थ मंत्री, सीए शिखा मंत्री, श्यामसुन्दर मूंदड़ा, लक्ष्मीनिवास शर्मा, डॉ. मोहन गुप्ता, डी.पी. अग्रवाल, अजय अग्रवाल, पं. रामकृष्ण पांडेय, भगवानदास विजयवर्गीय, गोपाल सारडा, सतीश खिंवसरा, खुशपत जैन, मुरली मनोहर पलोड व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button