आरआईएनएस का प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्घाटित

हैदराबाद, रेनोवा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजिकल साइंसेज (आरआईएनएस) द्वारा न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी द्वारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से युवा डॉक्टरों को सशक्त बनाया जाएगा। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शनिवार को पोस्टग्रेजुएट मेडिकल छात्रों और रेसिडेंट डॉक्टरों के क्लीनिकल ज्ञान और प्रैक्टिकल कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी में मास्टरक्लास का गांधी मेडिकल कॉलेज, मुशीराबाद के एलुमनाई ऑडिटोरियम में शुभारंभहुआ।

इस अकादमिक कार्यक्रम का आयोजन रेनोवा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजिकल साइंसेज (आरआईएनएस) के न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी विभागों, गांधी अस्पताल के न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी विभागों, पैन रिसर्च फाउंडेशन और तेलंगाना न्यूरोसाइंसेज सोसाइटी (टीएनएस) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के 80 से ज़्यादा पोस्टग्रेजुएट मेडिकल छात्र और रेसिडेंट डॉक्टर इस गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं, जो न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी में हाल की प्रगति और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर केंद्रित है।

न्यूरोसाइंसेज मास्टरक्लास का भव्य उद्घाटन

उद्घाटन सत्र की औपचारिक शुरुआत तेलंगाना न्यूरोसाइंसेज सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. धैर्यवान, टीएनएस के सचिव डॉ. एन. प्रताप कुमार, एनआईएमएस के पूर्व निदेशक डॉ. डी. राजा रेड्डी और रेनोवा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के सीओओ रवींद्रनाथ गरागा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

अवसर पर आयोजन अध्यक्ष डॉ. जे.एम.के. मूर्ति, आयोजन सचिव डॉ. टी.वी.आर. के. मूर्ति, डॉ. सैयद अमीर बाशा पस्पला ने संयुक्त रूप से बताया कि मास्टर क्लास को विशेष रूप से न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी में पढ़ाई कर रहे पोस्टग्रेजुएट छात्रों और रेसिडेंट डॉक्टरों की क्लीनिकल क्षमताओं को मज़बूत करने के लिए डिज़ाइन किया गया।

यह भी पढ़े : श्री कृपा मार्केट व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित

गांधी अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. के. श्रीनिवास, प्रो. के. रवि और गांधी अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. आर. रमेश ने मास्टरक्लास के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रतिभागी छात्रों को मूल्यवान अकादमिक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. मुरलीधर रेड्डी, डॉ. ललिता पी. के साथ-साथ कई वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन उपस्थित रहे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button