बंजारा हिल्स में रूफटॉप शाकाहारी रेस्तरां निलोफर छत का शुभारंभ

हैदराबाद, हैदराबाद के सबसे प्रतिष्ठित और विश्वसनीय खाद्य ब्रांड निलोफर ने रोड नं. 12, बंजारा हिल्स पर उत्तर भारतीय स्वाद का रूफटॉप शाकाहारी गंतव्य निलोफर छत का उद्घाटन किया, जिसमें कई जाने-माने लोग, खाने के शौकीन और ब्रांड के कस्टमर शामिल हुए। अवसर पर अथिति के रूप में विधायक दानम नागेंद्र एवं मेयर गदवाल विजयलक्ष्मी उपस्थित थे।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, निलोफर छत उत्तर भारतीय शाकाहारी व्यंजनों का अनूठा प्रतीक है, जिसमें सुव्यवस्थित व्यवस्था, स्वाद, शानदार प्रेजेंटेशन तथा मॉडर्न डाइनिंग माहौल शामिल है। पारंपरिक छत और आरामदायक क्लासिक विचार से आगे बढ़कर, यह रेस्टोरेंट पुरानी यादों को मॉडर्न एहसास के साथ जोड़ता है।

अवसर पर कैफे निलोफर के संस्थापक और अध्यक्ष अनुमुला बाबू राव ने कहा कि निलोफर छत हमारी यात्रा, गुणवत्ता और विश्वास के प्रति प्रतिबद्धता का स्वाभाविक विस्तार है, जबकि निलोफर हमेशा हैदराबादियों के दिलों के करीब रहा है। यह नया उद्यम हमें अपने स्वाद की आत्मा को खोए बिना शाकाहारी व्यंजनों को अधिक उन्नत, अनुभव-संचालित प्रारूप में प्रस्तुत करने की अनुमति देता है।

यह भी पढ़ें… ग्लोबल आइकन पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. अजय कुमार अग्रवाल

रूफटॉप सेटिंग व क्यूरेटेड मेन्यू से प्रीमियम अनुभव

कैफे निलोफर पे प्रबंध निदेशक अनुमुला शशांक ने कहा कि निलोफर छत के साथ हमारा ध्यान ऐसा गंतव्य बनाने पर रहा है जो स्वाद, माहौल तथा नवाचार को जोड़ता हो। रूफटॉप सेटिंग, क्यूरेटेड मेन्यू और समकालीन प्रस्तुति निलोफर की विरासत में निहित है, जो शाकाहारी भोजन स्थल में नए मानक स्थापित करने के हमारे दृष्टिकोण को दर्शाती है।

अवसर पर विधायक दानम नागेंद्र ने कहा कि नीलोफर लंबे समय से हैदराबाद में एक जैसा और क्वालिटी वाला ब्रांड रहा है। निलोफर छत का लॉन्च दिखाता है कि कैसे एक प्रसिद्ध ब्रांड अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए कुछ नया कर सकता है। शहर के बदलते फूड कल्चर को और बेहतर बना सकता है। हैदराबाद की मेयर गदवाल विजयलक्ष्मी ने कहा कि हैदराबाद तेजी से बढ़ती फूड कैपिटल के तौर पर उभर रहा है और निलोफर छत जैसी कोशिशें शहर को बहुमूल्य बनाती हैं। प्रीमियम, मॉडर्न फॉर्मेट में वेजिटेरियन खाने पर फोकस करना तारीफ के काबिल है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button