सुर्खियों में रह चुकी हैं रुहानी शर्मा

तमिल, मलयालम और हिन्दी फिल्मों में काम कर चुकीं मॉडल-ऐक्ट्रेस रुहानी शर्मा मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म आगरा(2023) के कारण रुहानी शर्मा को काफी सुर्खियां मिलीं। इस फिल्म का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ। यह फिल्म उनके बोल्ड और अंतरंग दृश्यों के कारण काफी अधिक चर्चा में रही। फिल्म के कुछ सीन ऑनलाइन लीक हो गए थे, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। आगरा(2023) के अलावा, रुहानी एक और बॉलीवुड फिल्म ब्लेकआउट(2024) में भी नज़र आ चुकी हैं।

18 सितंबर 1994 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक मध्यमवर्गीय ब्राह्मण परिवार में पैदा हुईं ऐक्ट्रेस रुहानी शर्मा के पिता सुभाष शर्मा और माता का नाम प्राणेश्वरी है। उनकी एक छोटी बहन शुभी शर्मा हैं। रुहानी शर्मा ने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री हासिल की। मॉडलिंग से कॅरियर की शुरूआत करने वाली रुहानी 2013 में पंजाबी म्यूजिक वीडियो करवा चौथ, कुड़ी तू पटाका में नज़र आईं। इसके बाद उन्हें अनेक म्मयूजिक वीडियो के ऑफर मिलने लगे।

यह भी पढ़ें…रामायण में काजल अग्रवाल निभाएंगी मंदोदरी का किरदार

रुहानी शर्मा की फिल्मी और डिजिटल यात्रा

2014 में रुहानी ने पटियाले वाल नू, कॉलेज वाली यारी, जज़्बात-द फीलिंग, उचियां उडारियां, गुड्डी, बिग फैन और साल 2015 सोहनिये, प्यार(मैं की करा), दफ्तर, मुलाकातन, बिल्लो, डेंगू वर्सेस पेंडू, कुड़ी सिंपल जैसे तमाम म्यूजिक वीडियो किए, जिससे उन्हें ज़बर्दस्त पहचान मिली। रुहानी ने 2017 में तमिल फिल्म कदैसी बेंच कार्थी से सिल्वरक्रीन पर डेब्यू किया। 2018 में राहुल रवींद्रन द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म ची ला सो की मुख्य भूमिका में उनके काम को खूब सराहा गया। इसके साथ ही वह तेलुगु सिनेमा में स्थापित हो गईं।

2019 में वह मलयालम थ्रिलर फिल्म कमला में नज़र आईं। रुहानी की अन्य तेलुगु फिल्मों में हिट: द फर्स्ट केस, डर्टी हरि, नुतोक्का जिलाला अंडगाडु, हर चैप्टर 1, सैंधव, ऑपरेशन वैलेंटाइन, श्रीरंगा नीथुलु और लव मी विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। इस वक्त वह तमिल फिल्म मास्क कर रही हैं। रुहानी जी 5 के हिन्दी टीवी शो पॉइजन में जाह्नवी और सोनी लिव के तेलुगु शो मीट क्यूट में सरोजा के किरदारों में ज़बर्दस्त पॉपुलरिटी हासिल कर चुकी हैं।

सुभाष शिरढोनकर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button