रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की बढ़त के साथ 88.51 प्रति डॉलर पर

मुंबई, रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की बढ़त के साथ 88.51 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को समर्थन मिला हालांकि वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.57 प्रति डॉलर पर खुला।

शुरुआती सौदों के बाद डॉलर के मुकाबले 88.51 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.60 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.49 पर आ गया।

यह भी पढ़े : रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 88.72 प्रति डॉलर पर

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 46.27 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,626.75 अंक पर और निफ्टी 8.35 अंक या 0.03 प्रतिशत फिसलकर 25,901.70 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.67 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 728.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button