प्री-इंडिपेंडेंस ड्रामा में सई मांजरेकर

अभिनेत्री भिनेत्री सई एम मांजरेकर जल्द ही एक ऐसी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं जो आज के समय से बिल्कुल अलग है। वह एक आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म की तैयारी कर रही हैं, जिसकी कहानी आज़ादी से पहले के दौर पर आधारित है। यह प्रोजेक्ट सई के लिए एक बड़ा बदलाव है। उनका कहना है कि इस फिल्म की तैयारी का अनुभव अब तक के उनके काम से बिल्कुल अलग, गहरा और चुनौतीपूर्ण रहा है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए सई ने बताया कि इस किरदार ने उन्हें अभिनय को एक बिल्कुल नई सोच के साथ अपनाने के लिए प्रेरित किया। उस दौर के सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल को समझने से लेकर अपनी शारीरिक भाषा, बोलने के अंदाज़ और हाव-भाव में बदलाव लाने तक, सई ने इस किरदार के लिए गहराई से रिसर्च और तैयारी की है।

अपने अनुभव को साझा करते हुए सई ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह प्रोजेक्ट अब तक की मेरी सबसे चुनौतीपूर्ण और रोमांचक यात्राओं में से एक रहा है। खासकर, आज़ादी से पहले के समय पर आधारित पीरियड ड्रामा में सिर्फ डायलॉग याद करके सेट पर पहुंच जाना काफी नहीं होता। इसमें बहुत तैयारी करनी पड़ती है।

उस दौर के बारे में पढ़ना, समझना कि लोग कैसे रहते थे, कैसे बोलते थे, खुद को कैसे पेश करते थे और अपनी भावनाएं कैसे व्यक्त करते थे। उस समय की हर चीज़ में एक अलग अनुशासन और शालीनता थी, जो आज की दुनिया से काफी अलग है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे सबसे ज़्यादा जिस बात ने प्रभावित किया, वह थी इसकी बारीकी।

आपकी बॉडी लैंग्वेज से लेकर बैठने-उठने के तरीके तक, कमरे में चलकर आने से लेकर बिना कुछ कहे प्रतिक्रिया देने तक कुछ भी आधुनिक नहीं लगना चाहिए। एक अभिनेता के तौर पर मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे ऐसी फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है, जो मुझे एक अलग समय को जीने और खुद को बेहतर बनाने का अवसर दे रही है।’ इस प्रोजेक्ट को लेकर सई काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि इस फिल्म ने उन्हें धैर्य, अनुशासन और अभिनय की कला के बारे में बहुत कुछ सिखाया है।

अहमद खान

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button