सज्जनार ने किया 8 वर्षीय बालिका की रक्षा करने वाले युवक का सम्मान

हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने आज बशीरबाग स्थित पुराने पुलिस आयुक्तालय में एक युवक का सम्मान किया, जिसने एक ऑटो चालक से 8 वर्षीय स्कूली छात्रा की रक्षा की।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गत 1 अप्रैल को आबिड्स के एक स्कूल में पढ़ाई कर रही मेहदीपटनम हिल्स कॉलोनी निवासी 8 वर्षीय बालिका का ऑटो चालक सलीम ने अपहरण कर लिया था। सलीम बालिका को लेकर गोलकोंडा के एक सुनसान इलाके में चला गया और उसे लैंगिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इस दौरान स्थानीय निवासी फेरोज मस्जिद से नमाज पढ़कर निकल रहा था।

उसने ऑटो में बालिका के रोने की आवाज सुनी, तब ऑटो चालक बालिका को वहीं छोड़कर फरार हो गया। फेरोज ने बालिका के स्कूल के पहचान-पत्र के आधार पर उसके पिता को फोन कर बताया कि एक ऑटो चालक ने उसके पुत्री का अपहरण कर लिया और उसे लैंगिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। बालिका ने भी रोते हुए फेरोज को ऑटो चालक द्वारा उसके साथ की गई गलत हरकतों के बारे में जानकारी दी। इधर बालिका के माता-पिता स्कूल के पास बालिका के न मिलने पर परेशान हो रहे थे।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना में 2034 तक सत्ता में रहेगी कांग्रेस : रेवंत रेड्डी

फेरोज का फोन आते ही बालिका के माता-पिता आबिड्स पुलिस थाने चले गए। आबिड्स पुलिस ने ब्लू कोल्ट पुलिस कॉन्स्टेबल साई कृष्णा और केदार सिंह को तुरन्त गोलकोंडा भेज दिया और वे दोनों बालिका को सुरक्षित लाकर उसे उसके माता-पिता के हवाले कर दिया। प्राप्त शिकायत के आधार पर आबिड्स पुलिस ने 2 अप्रैल को फरार ऑटो चालक सलीम को गिरफ्तार कर लिया। फेरोज को आज पुलिस आयुक्त ने सम्मान किया

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button