सज्जनार ने की फोन टैपिंग मामले की समीक्षा
हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने फोन टैपिंग मामले की छानबीन कर रही एसआईटी के सदस्यों के साथ बंजारा हिल्स स्थित कमांड कंट्रोल सेंटर में समीक्षा की। गौरतलब है कि सज्जनार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने हाल ही में इस मामले के संबंध में पूर्व मंत्री टी. हरीश राव, पूर्व मंत्री व भारास के कार्यवाहक अध्यक्ष के. तारक रामाराव, पूर्व सांसद जोगिनीपल्ली संतोष कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से घंटों तक पूछताछ की है।
इस मामले को लेकर इसके पूर्व गिरफ्तार पूर्व डीएसपी भुजंग राव, तिरुपतन्ना, प्रणीत कुमार, श्रीधर और टास्कफोर्स के पूर्व पुलिस उपायुक्त राधा किशन राव को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र भी दायर किया जा चुका है। इस मामले में राजनीतिक नेताओं से पूछताछ पूरी होने के बाद मामले के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई के बारे में सज्जनार ने एसआईटी के सदस्यों के साथ चर्चा की।
यह भी पढ़ें… दलबदलू विधायकों के मामले में फिर से कोर्ट जाएगी बीआरएस : केटीआर
सूत्रों के अनुसार, मामले के संबंध में राजनीतिक नेताओं से पूछताछ पूरी होने के बाद एसआईटी मामले को लेकर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर करने पर विचार कर रही है। सज्जनार के नेतृत्व में नवगठित एसआईटी को एक माह के भीतर जाँच पड़ताल पूरी करने के लिए सरकार की ओर से निर्देश दिये गये थे। एसआईटी की कार्रवाई को लेकर सरकार ने संतुष्टि जताई है। आज की समीक्षा बैठक में मामले को लेकर भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गयी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



