सैम्युएल वसंत कुमार मेमोरियल बास्केटबाल टूर्नामेंट : टाइटन्स ने विक्ट्री को एक अंक के अंतर से हराया
हैदराबाद, टाइटन्स की पुरुष बास्केटबाल टीम ने मैच में पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए मात्र 1 अंक के अंतर से छठवें सैम्युएल वसंत कुमार मेमोरियल बास्केटबाल टूर्नामेंट के मैच में हराया। यहाँ सिकन्दराबाद वाईएमसीए बास्केटबाल मैदान में जारी इस टूर्नामेंट के लीग चरण के अंतिम मैच में टाइटन्स की टीम ने विक्ट्री प्ले ग्राउंड को उतार-चढ़ाव भरे मैच में 69-68 से हराया।



हालाँकि विक्ट्री प्ले ग्राउंड की टीम ने प्रथम क्वार्टर में उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए 35-34 से बढ़त बना ली थी। दूसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर हमले करते हुए लगातार अंक अर्जित किए। एक समय में दोनों ही टीमें बराबरी पर चल रही थी। टाइटन्स की टीम अंतिम सेकेण्ड तक 66-68 से पिछड़ रही थीं। उस समय टीम ने टाइम आउट का सहारा लेकर चतुराई भरा रुख अपनाते हुए डी के बाहर से ही गेंद को सीधे बॉस्केट में डालकर तीन अंक अर्जित किए।
यह भी पढ़ें… छठे सैम्युअल वसंत कुमार मेमोरियल बास्केटबाल टूर्नामेंट : सनतनगर ने विक्ट्री को हराया
इसी के साथ टाइमआउट हो गया, जिसके चलते टाइटन्स ने मात्र 1 पाइंट से मैच अपने वश में कर लिया। टाइटन्स की ओर से नंदित 16, सूर्या 21 तथा कुनाल ने 10 बास्केट डाले। वहीं वीपीजी की ओर से बिलाल 20, श्रीनिकेत 22 तथा श्लोक ने 11 अंक बनाए। टाइटन्स की टीम ने सोमवार देर रात हुए एक मैच में वाईएमसीए सिकन्दराबाद को 88-82 से हराया। टाइटन्स व वाईएमसीए एक समय में 75-75 से बराबरी पर थीं। टाइटन्स की टीम ने आखिरी क्षणों में अपना गियर बदलते हुए 6 अंकों के अंतर से मैच जीत लिया। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



