सैम्युएल वसंत कुमार मेमोरियल बास्केटबाल टूर्नामेंट : विक्ट्री प्ले ग्राउण्ड ने रहीमपुरा को 56-22 से हराया

हैदराबाद, विक्ट्री प्ले ग्राउंड की बॉस्केटबाल टीम ने रहीमपुरा प्ले ग्राउंड को एकतरफा मैच में 56-22 से छठे सैम्युएल वसंत कुमार मेमोरियल बॉस्केटबाल टूर्नामेंट के लीग मैच में हराया। यहाँ सिकन्दराबाद वाईएमसीए बास्केटबाल मैदान में हैदराबाद जिला बास्केट बाल संघ एवं स्पोर्ट्स राइटर्स असोसिएशन ऑफ तेलंगाना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के एक मैच में विक्ट्री प्ले ग्राउंड ने रहीमपुरा प्ले ग्राउंड को 34 अंकों के अंतर से मात दी।

विक्ट्री प्ले ग्राउण्ड की टीम ने मैच की शुरुआत से ही दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हाफ टाइम तक 26-10 से बढ़त बना ली। इसके पश्चात भी विक्ट्री ने उम्दा तालमेल का प्रदर्शन करते हुए आसानी से मैच जीत लिया। विक्ट्री प्ले ग्राउंड की टीम ने अपने दूसरे मैच में भी उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए की-स्टोन बास्केटबाल अकादमी को 70-59 से हराया। हालाँकि मैच की शुरुआत में दोनों टीमें बढ़-चढ़कर खेलती दिखीं। एक समय में दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर था। हाफ टाइम तक विक्ट्री की टीम 30-28 की मामूली बढ़ पर थी। अंत में विक्ट्री ने 11 अंकों के अंतर से मैच जीत लिया। (सी. सुधाकर)

यह भी पढ़ें… नेपाल को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर बने रहने के इरादे से उतरेगा वेस्टइंडीज

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button