श्री गुरु सिंह सभा, अशोक बाजार के अध्यक्ष बने सरदार गुरचरन सिंह बग्गा
हैदराबाद, श्री गुरु सिंह सभा, अशोक बाजार, अफजलगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव निर्वाचन अधिकारी सरदार इन्द्रजीत सिंह मल्होत्रा सरदार सुरेन्द्र सिंह लडडू की देखरेख में गुरुद्वारा परिसर में संपन्न हुए।
चुनाव में दो उम्मीदवार सरदार गुरचरन सिंह बग्गा तथा सरदार इन्द्रजीत सिंह टूटेजा मैदान में थे। मतदान में कुल 812 मतदाताओं में 658 ने मताधिकार का उपयोग किया। 33 मत निरस्त हुए। सरदार गुरचरन सिंह बग्गा को 497 तथा सरदार इन्द्रजीत सिंह टूटेजा को 128 मत प्राप्त हुए। सरदार गुरचरन सिंह बग्गा ने 369 वोटों से जीत हासिल की। परिणामों की घोषणा के बाद सरदार गुरचरन सिंह बग्गा का फूल मालाएँ पहनाकर स्वागत किया किया गया।
ऑल तेलंगाना गुरुद्वारों के महासिचव सरदार मनजीत सिंह पाला, कोषाध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह टूटेजा, सरदार गुरदीप सिंह छाबड़ा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सगठंन के जोनल अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह ठकराल ने समर्थकों के साथ सरदार गुरचरन सिंह बग्गा की जीत पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में श्री गुरु सिंह सभा का और विकास होगा।
सरदार गुरचरन सिंह बग्गा ने जीत पर सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सिख संगत के सहयोग व प्रेम भाव के साथ गुरुद्वारे के विकास हेतु कार्य करेंगे।
यह भी पढ़ें… पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल का मेगा चिकित्सा शिविर
गुरुद्वारा पदाधिकारियों और समाज के नेताओं ने जताई खुशी
सरदार सतपाल सिंह खनूजा, सरदार जसमीत सिंह बग्गा, सरदार समरजीत सिंह छाबड़ा, सरदार चरनजीत सिंह चावला, सरदार जोगेन्द्र सिंह मुजराल, सरदार रविन्द्र सिंह सरना, सरदार रविजीव सिंह बग्गा, सरदार सेवा सिंह सलूजा, अशोक कुमार अरोड़ा, सरदार अमरजीत सिंह चावला, सरदार इन्द्रजीत सिंह नारंग, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री गुरु सिंह सभा अशोक बाजार, अफजलगंज के पूर्व अध्यक्ष सरदार सतवेन्द्र सिंह बग्गा, सिकंदराबाद गुरुद्वारा अध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह बग्गा, महासचिव सरदार हरप्रीत सिंह गुलहाटी, वनस्थलीपुरम के अध्यक्ष सरदार रक्षपाल सिंह को बधाई दी।
केन्द्रीय गुरुद्वारा साहिब गौलीगुड़ा के अध्यक्ष सरदार त्रिलोक सिंह, सरदार हरवेन्द्र सिंह पंडत, बिजनौरी समाज के सरदार भाग सिंह सेवक, सरदार गुरुदेव सिंह पोथीवाल, सरदार सतनाम सिंह कापसे, सरदार सतपाल सिंह बब्बू, सरदार सतनाम सिंह पत्रकार, सरदार राजेन्द्र सिंह भट्टी, सरदार जसपाल सिंह राठौर, सुरेन्द्र सिंह मखीजा, पूर्व अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह बग्गा, सरदार रनजीत सिंह मदान, सरदार रनजीत सिंह छाबड़ा, सरदार बलवीर सिंह बग्गा, सरदार हरजीत सिंह मुजराल, सरदार बलवेंदर सिंह भाटिया व अन्य ने गुरचरन सिंह बग्गा को बधाई दी। (सरदार सतनाम सिंह)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



