ईरान-इजराइल तनाव के बीच हैदराबाद अमेरिकी दूतावास की सुरक्षा कड़ी
हैदराबाद, ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच हैदराबाद स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा रविवार को कड़ी कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एहतियात के तौर पर नानकरामगुड़ा में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हमने अतिरिक्त बल तैनात करके सुरक्षा बढ़ा दी है। अमेरिका और इजराइल द्वारा शनिवार को किये गए संयुक्त हमले में ईरान के सर्वेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के विरोध में रविवार को यहाँ विरोध प्रदर्शन हुआ था। ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार को खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि की, जिसके भारत सहित दुनिया भर में विरोध प्रदर्शनों और शोक की लहर दौड़ गई। हैदराबाद स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारतीय नागरिकों को वीजा और कांसुलर सेवाएँ प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें… जरूरत पड़ी तो तेलुगु लोगों की वापसी कराएंगे: रेवंत रेड्डी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



