जीएचएमसी का वरिष्ठ अधिकारी समेत एसीबी के गिरफ्त में 

हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के मामले में जीएचएमसी, कुकटपल्ली जोन के सुपरीटेन्डिंग इंजीनियर व कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया।

एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया जाता है कि सुपरीडेटन्डिंग अधिकारी पी. चिन्ना रेड्डी व कंप्यूटर ऑपरेटर (आउटसोर्सिंग) प्रवीण कुमार को 15 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकारते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। एसीबी द्वारा बताया जाता है कि कॉन्ट्रैक्टर ने काम पूरा होने के बाद 1 करोड़ 40 लाख रुपयों का बिल क्लीयर करने के लिए कार्यालय से संपर्क किया था।

यह भी पढ़े: बालानगर में गांजे का सेवन करने वाले गिरफ्त में

चिन्ना रेड्डी ने बिल पास करने के बदले में 15 लाख रुपयों की मांग की। आज सुबह प्रवीण कुमार को रिश्वत स्वीकारते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके खुलासे के बाद चिन्ना रेड्डी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 15 लाख रुपयों की नकदी भी बरामद हुई। दोनों को आगे की कार्रवाई के तहत नामपल्ली स्थित एसीबी कोर्ट में पेश करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button