ग्रामीण पत्रकार असोसिएशन आगरा की त्रैमासिक बैठक में गंभीर मुद्दों पर चर्चा
आगरा, ग्रामीण पत्रकार असोसिएशन, जिला आगरा की त्रैमासिक बैठक नागरी प्रचारिणी सभा भवन, आगरा कॉलेज के सामने सम्पन्न हुई। यह बैठक विंध्याचल धाम में आयोजित प्रदेशीय बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रम में हुई, जिसमें राष्ट्रीय एवं मंडलीय पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री प्रमेंद्र फौजदार ने किया। बैठक में जिला स्थायी समिति गठन की समीक्षा, आगामी जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारियां, पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर रोकथाम और पत्रकारों के सामूहिक दुर्घटना बीमा जैसे पत्रकार हितों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही स्थानीय परिस्थितियों से जुड़े अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकरदेव तिवारी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार असोसिएशन ने आगरा में कई दशकों से पत्रकार उत्पीड़न व अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाकर पत्रकारों को न्याय दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने संगठन की उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
राष्ट्रीय सचिव नरेश सक्सेना ने संगठन की शुरुआत से लेकर अब तक की यात्रा का उल्लेख किया और आगामी जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक सहयोग की आवश्यकता जताई। मंडल अध्यक्ष अखिलेश सक्सेना ने स्थायी समिति की सक्रियता और संगठन के सभी पत्रकारों के सामूहिक बीमा की आवश्यकता पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने कहा कि यह बैठक पत्रकारों के हितों और अधिकारों को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी पत्रकारों से सामूहिक जीवन बीमा कराने और जिला सम्मेलन के लिए तहसीलवार प्रस्ताव भेजने की अपील की।
बैठक में जिलेभर से आए वरिष्ठ और युवा पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद थे, जिनमें राजपाल भारद्वाज, छतरपाल सिंह, अजय मोदी, मंगल परमार, देवेश कुमार,भोजकुमार फौजी, अमरपाल सिंह, हरेंद्र कुमार, सुभाष चंद, मुकेश शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, मोहन लाल जैन,संत कुमार भारद्वाज,श्रीकांत पाराशर, अमित त्यागी, भुवनेश्वर पौनिया, दीनदयाल मंगल, राजकुमार, राहुल आमीन, भारत यशपाल, दिलशाद, मुहम्मद इस्माइल, विष्णु त्यागी, अनिल वितरियां, आशीष शाक्य, देवेश कुमार, जयसिंह सोलंकी, संजय कुमार कुशवाह आदि पत्रकार विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



