अग्रवाल समाज सिकंदराबाद उत्तरांचल नारी शक्ति का सेवा कार्यक्रम संपन्न
हैदराबाद, अग्रवाल समाज सिकंदराबाद उत्तरांचल नारी शक्ति द्वारा मारेडपल्ली स्थित टैल्पिंग टैंक ह्यूमैनिटी सेंटर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में मानद मंत्री मनीषा अजित सरिता ने बताया कि अन्नदान का कार्य अनाथ आश्रम में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष दीपा भालोटिया ने कार्य समिति एवं शाखा सदस्यों का स्वागत किया। सभी ने महाराजा अग्रसेनजी की पूजा-अर्चना की। अवसर पर 65 अनाथ बच्चों के लिए राशन, सब्जियाँ, सैनिटरी नैपकिन, केला आदि संस्था को भेंट किए गए। बच्चों के साथ गेम्स खेलकर उन्हें नाश्ता करवाया गया।
अवसर पर अध्यक्ष दीपा भालोटिया, उपाध्यक्ष गौर ढाणी, मानद मंत्री मनीष अजित सरिया, संयुक्त मंत्री संगीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रितु अग्रवाल, केन्द्रीय समिति सदस्य शिल्पा धानुका, कार्यकारिणी सदस्य स्वीटी जैन, अल्पना, भारती अग्रवाल, स्नेहा शाह, चंचल, खुशी और विहान उपस्थित थीं।
यह भी पढ़ें… सेवा और सुशासन के प्रति समर्पित हैं मोदी: धर्मेंद्र प्रधान
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



