‘किंग’ में फिर साथ नजर आएंगे शाहरुख और दीपिका
नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अपनी अगली फिल्म “किंग” की शूटिंग शुरू करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा किया। “किंग” शाहरुख खान के साथ पादुकोण का छठा सहयोग है। इस जोड़ी ने पहले 2007 की फिल्म “ओम शांति ओम” से साथ काम करना शुरू किया था, जो पादुकोण की अभिनय की शुरुआत भी थी।
इसके बाद वे 2013 की रोमांटिक कॉमेडी “चेन्नई एक्सप्रेस”, 2014 की “हैप्पी न्यू ईयर” और 2023 में रिलीज़ हुई “पठान” में साथ नजर आए थे। उनकी आखिरी फिल्म “जवान” (2023) थी। पादुकोण ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की। अभिनेत्री ने “ओम शांति ओम” की शूटिंग को याद करते हुए लिखा कि शाहरुख खान ने उन्हें एक ऐसा सबक दिया था, जिसे उन्होंने तब से हर निर्णय में अपनाया है।

पोस्ट में लिखा गया कि पहला सबक जो उन्होंने मुझे लगभग 18 साल पहले ‘ओम शांति ओम’ की शूटिंग के दौरान सिखाया था, वह यह था कि किसी फिल्म को बनाने का अनुभव और जिन लोगों के साथ आप वह फिल्म बनाते हैं, वह उसकी सफलता से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं। मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं और तब से अपने हर निर्णय में इस सीख को अपनाया है।
यह भी पढ़े : http://दीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी: निर्माता
और शायद यही वजह है कि हम अपनी 6वीं फिल्म साथ बना रहे हैं। इस फिल्म के साथ अभिनेता और अभिनेत्री एक बार फिर “पठान” के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ काम कर रहे हैं।”किंग” में पादुकोण और खान के अलावा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



