तुलजा भवानी मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव 22 सितंबर से

हैदराबाद, कुंवरजीगुड़ा संस्थान, कारवान स्थित प्राचीन श्री तुलजा भवानी मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव सोमवार, 22 सितंबर से 2 अत्तूबर तक भव्यता से मनाया जाएगा। मंदिर के संस्थापक परिवार के सदस्य राजेन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सोमवार, 22 सितंबर को देवीजी का भोरकाल सिंहासन प्रतिष्ठापना, नित्योपचार पूजन, घट स्थापना, दीक्षा ऋत्विकवरुण (शैलपुत्री) कार्यक्रम होगा।

मंगलवार, 23 सितंबर को नित्योपचार पूजन (ब्रह्मचारिणी), 24 सितंबर को नित्योपचार पूजन (चंद्रघंटा), 25 सितंबर को नित्योपचार पूजन सप्तरात्रोत्सव आरंभ (चंद्रघंटा), 26 सितंबर को नित्योपचारपूजन चतुर्थी पूजन (कुश्मांडा), 27 सितंबर को पंचरात्रोत्सव आरंभ, ललिता पंचमी (स्कंध माता), 28 सितंबर को महालक्ष्मी पूजन (कात्यायनी), 29 सितंबर को त्रिरात्रोत्सव आरंभ एवं सरस्वती पूजन (काल रात्रि), 30 सितंबर को दुर्गाष्टमी, एकरात्रोत्सव आरंभ, महाष्टमी उपवास, महिषासुरमर्दिनी अलंकार, खड्गपूजा (महागौरी), 1 अत्तूबर को महानवमी, आयुष नवमी सप्तशती (चंडी) हवन, बलीदान, कुमारी पूजन एवं पूर्णाहुति का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें… अमृतधाम आश्रम में अमावस्या पर सत्संग और गौसेवा 21 सितंबर को

2 अत्तूबर को विजयादशमी (दशहरा), नवराक्षोत्सव का समापन व विजय मुहूर्त पर अश्व पूजा, अपराजिता तथा शमीपूजन, देवी की शयन सेवा का कार्यक्रम होगा। सभी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button