लॉयड्स टेक्नोलॉजी सेंटर में शिरीष ताटिकोंडा की एआई लीड के रूप में नियुक्ति

हैदराबाद , लॉयड्स टेक्नोलॉजी सेंटर ने हैदराबाद स्थित अपने केंद्र में शिरीष ताटिकोंडा को नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) लीड नियुक्त किया है। शिरीष अब एआई  सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का नेतृत्व करेंगे और अत्याधुनिक एआई समाधान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

शिरीष को एआई  और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। वे इससे पहले वॉलमार्ट ग्लोबल टेक में डेटा साइंस और मशीन लर्निंग इंजीनियरिंग टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। इससे पूर्व उन्होंने टारगेट कॉर्पोरेशन और आईबीएम रिसर्च में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया, जहां उन्होंने बड़े पैमाने पर एआई प्लेटफॉर्म डिज़ाइन किए और कंप्यूटर विज़न, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और एडवांस एनालिटिक्स पर आधारित परियोजनाओं का संचालन किया।

शिरीष ने ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। वे 30 से अधिक पीयर-रिव्यू शोधपत्रों के लेखक हैं और उनके नाम 10 से अधिक एआई व मशीन लर्निंग संबंधित पेटेंट हैं।

लॉयड्स बैंकिंग ग्रुप के चीफ डेटा और एनालिटिक्स ऑफिसर रणिल बोतेजु ने कहा,”शिरीष तकनीकी विशेषज्ञता और रणनीतिक नेतृत्व का दुर्लभ संयोजन लाते हैं। उनका अनुभव हमारे उत्पादों और सेवाओं में एआई को प्रभावी रूप से एकीकृत करने में बेहद अहम होगा।”

लॉयड्स टेक्नोलॉजी सेंटर की सीईओ और एमडी सिरीषा वरुगंती ने कहा,”शिरीष की नियुक्ति हमारे नवाचार-प्रेरित सफर में एक अहम कदम है। वे न केवल एआई आधारित नई तकनीकों को विकसित करेंगे, बल्कि ग्रुप की अगली विकास रणनीति में भी मार्गदर्शन देंगे।”

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए शिरीष ताटिकोंडा ने कहा, “लॉयड्स टेक्नोलॉजी सेंटर में इस अहम मोड़ पर जुड़ना मेरे लिए रोमांचक है। ग्रुप द्वारा जिम्मेदार एआई इनोवेशन और डेटा-एआई में किए गए निवेश से मैं काफी प्रभावित हूं। मैं पूरे संगठन के साथ मिलकर ऐसे समाधान विकसित करने के लिए तत्पर हूं, जो हमारे विविध ग्राहक समूहों के लिए वास्तविक प्रभाव डाल सकें।”

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button