शिवोऽहम अर्थात सर्वकल्याणकारी

सृष्टि के प्रत्येक जड़ व चेतन में ब्रह्मांडीय चेतना का अंश है- शिव। त्रिकालिक सत्य का ज्ञान न होने के कारण हम शिवोऽहम का अर्थ समझते हैं- मैं शिव हूं। परम शिव की कृपा से जब मानव रूप में हम जन्म लेते हैं और किसी सद्गुरु, ज्ञानी या संत की शरण में जाते हैं, तब हमें ज्ञान होता है कि ‘मैं शिव हूँ।’ जब तक ‘मैं शिव हूं’ के भाव में रहते हैं तब तक इस भौतिक शरीर को ही शिव स्वरूप मानते हैं, लेकिन जैसे ही ‘मैं शिव हूँ।’ का ज्ञान होता है तब समझ आता है कि हर प्राणी शिव ही है।

सभी मनुष्यों के भीतर का ‘मैं’ वही हूँ, जो हमारा ‘मैं’ है। हमें ‘मैं’ का व्यापक अर्थ समझना है। व्यक्तिगत ‘मैं’ से सर्वव्यापी ‘मैं’ में स्थित होना है। ‘मैं’ केवल एक शब्द नहीं बल्कि सर्वव्यापी चेतना या ब्रह्म की अभिव्यक्ति है। ‘मैं’ के साथ जब ‘हूं’ जुड़ जाता है तब यह एक आकार या शरीर तक सीमित हो जाता है, लेकिन जब ‘मैं’ के साथ ‘है’ रहता है, तब यह हर स्थान, काल और परिस्थिति में रहने वाला सत्य बन जाता है, जैसे ‘मैं शिव हूँ’।

इसका मतलब हुआ कि जब यह शरीर नहीं था तब भी ‘मैं’ (आत्मा) था, शरीर है तब भी ‘मैं’ है और जब शरीर नहीं रहेगा तब भी ‘मैं’ रहेगा। इसलिए ‘मैं शिव हूं’ की जगह ‘मैं शिव है’ का अभ्यास कर अनुभव करें। चेतना, ब्रह्म या ऊर्जा को ही शाश्वत सत्य कहा गया है, क्योंकि यह कभी बदलता नहीं है और यह सत्य सबके लिए कल्याणकारी है। जो सबके लिए कल्याणकारी है, वह प्रकृति से यानी स्वाभाविक रूप से आनंददायक है।

‘सत्यं शिवं सुंदरम्’ का दार्शनिक अर्थ

‘सत्यं शिवं सुंद-रं’ इन तीन शब्दों के माध्यम से उस अनंत असीम शिव तत्व को संक्षेप में बताने का प्रयास किया गया है कि परम सत्य अर्थात चेतना या ब्रह्म ही शिव है, मतलब कल्याणकारी है और सृष्टि में सबसे सुंदर सर्वव्यापी चेतना की अनुभूति ही है। शिवोऽहम जैसे मेरा ‘मैं’ शिव है, वैसे ही सबका ‘मैं’ शिव है।

-सद्गुरु श्री रमेशजी

पूरी सृष्टि के प्रत्येक कण और प्रत्येक क्षण में शिव तत्व व्याप्त है। इस सोच, समझ, भाव और दृष्टि से जब हम संसार में सबके साथ व्यवहार करते हैं तब हमें पूरी सृष्टि ही शिव स्वरूप नजर आती है। शिव तत्व हमारी नकारात्मकता का संहार करके हमा-रा कल्याण करता है और शिवोऽहम का भाव सर्वकल्याणकारी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button