Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

श्री श्याम संकीर्तन 22 जून को

हैदराबाद, श्याम के लाडलों की वर्किंग कमेटी की बैठक हिमायतनगर स्थित वेज वेगन में संपन्न हुई जिसमें आगामी 22 जून को शमशाबाद स्थित बालाजी कन्वेंशन में आयोजित किए जाने वाले श्री श्याम संकीर्तन की तैयारियों पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा तैयार की। कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने के लिए विस्तार से विचार विमर्श किया।

रविवार 22 जून को शमशाबाद स्थित बालाजी कन्वेंशन में श्री श्याम संकीर्तन में बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। जयपुर के गायक अभिषेक नामा, कोलकाता के तुषार चौधरी, हर्षिता डिडवानिया, नीमच से कनिका ग्रोवर, नगर के चेतन दाहिमा और प्रेम दाहिमा मधुर वाणी में भजनों की गंगा बहायेंगे। कार्यक्रम के उपरांत भक्तों में बाबा श्याम का दिव्य प्रसाद वितरित किया जाएगा।

समिति ने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल मानव सेवा मंच का नि:शुल्क शिविर सम्पन्न

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button