श्रुति हासन का ड्रीम रोल
खूबसूरत नायिका श्रुति हासन ने वीरा सिम्हा रेड्डी, वाल्तेरू वीरय्या और सलार जैसी फिल्मों से बड़ी सफलता हासिल की है। अब उनकी नई फिल्म कुली जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। श्रुति हासन सुपरस्टार रजनीकांत और स्टार निर्देशक लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित फिल्म कुली में नायिका के रूप में नज़र आएंगी। वे इस फिल्म का बड़े ज़ोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। पिछले दिनों प्रमोशन के दौरान श्रुति हासन ने फिल्म और अपने ड्रीम रोल और म्यूजिशियन बनने की ख्वाहिश के बारे में खुलकर बात की।
फिल्म कुली के बारे में श्रुति हासन ने कहा कि मैंने अब तक कई चैलेंजिंग किरदार किए हैं, जिनमें से फिल्म कुली मेरे लिए खास है। इसकी कहानी और मेरा किरदार काफी अलग है, यह भूमिका सबसे चैलेंजिंग थी। लोकेश कनगराजा के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। श्रुति हासन से जब उनके ड्रीम रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे हर तरह के किरदार निभाना पसंद है।
यह भी पढ़े : ओजी फिल्म का पहला गाना हुआ रिलीज
मेरा ड्रीम रोल एक म्यूजिशियन के किरदार को करना है। म्यूजिशियन के किरदार को करना मेरा सपना है, जिसके लिए मैं इंतज़ार कर रही हूँ।
श्रुति हासन मल्टीटैलेंटेड हैं, अभिनय के अलावा वह सिंगर एवं संगीतकार भी हैं। इसलिए वह खुद को पर्दे पर एक संगीतकार के रूप में देखना चाहती हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



