सिद्दीपेट : जूनियर डॉक्टर ने ज़हरीला इंजेक्शन लगाकर की खुदकुशी
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र सिद्दिपेट में सिद्दीपेट के सरकारी मेडिकल कॉलेज में हाउस सर्जन की पढ़ाई पूर्ण कर इंटर्नशिप कर रही बी. लावण्या ने सरकारी अस्पताल के हॉस्टल के कमरे में इंजेक्शन में कीटनाशक भरकर इसे अपने शरीर में लगा लिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई, जिस कारण उसके सहकर्मी जूनियर डॉक्टरों ने उसे पहले जीजीएच अस्पताल पहुँचाया। वहाँ से उसे निम्स अस्पताल भेज दिया गया, जहाँ आज उसकी मौत हो गई।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि मूलत जोगुलाम्बा गदवाल निवासी लावण्या सिद्दीपेट जूनियर कॉलेज की वर्ष 2020 बैच के जूनियर डॉक्टर थी। कुछ दिन से वह सिद्दीपेट के सरकारी अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही थी और उसे लेबर रूम में ड्यूटी पर लगाया गया था। अस्वस्थ होने के कारण कल वह कैजुअल डिपार्टमेंट में ट्रीटमेंट लेकर हॉस्टल चली गई थी।
यह भी पढ़ें… 3 वर्षीय बालक स्विमिंग पूल में डूबा, परिवार शोक में
हॉस्टल आने के बाद उसने पैराक्वाट नामक कीटनाशक इंजेक्शन में भरकर लगा लिया था। बताया जा रहा है कि इंटर्नशिप ड्यूटी के लिए नीट पीजी की तैयारी को लेकर दबाव के चलते मानसिक तनाव की शिकार लावण्या ने आत्महत्या कर ली। सिद्दीपेट की थ्री टाउन पुलिस मामला दर्ज कर तहकीकात कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



