3 वर्षीय बालक स्विमिंग पूल में डूबा, परिवार शोक में

हैदराबाद , हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ खेलते समय एक 3 वर्षीय बालक स्विमिंग पूल में डूबकर अपनी जान गंवा बैठा। घटना ने इलाके में सनसनी फैलाकर परिवार और पड़ोसियों को शोक में डाल दिया।

केपीएचबी पुलिस थानांतर्गत खेलते समय स्विमिंग पूल में डूबने की वजह से 3 वर्षीय बालक की मौत हो गई। केपीएचबी पुलिस ने बताया कि चिंतल में रहने वाला अर्जुन कुमार (3) आज सुबह गेटेड कम्युनिटी के स्विमिंग पूल में डूब कर मौत का शिकार बन गया।

बताया जाता है कि आज सुबह उसके माता-पिता उसे नानी के पास छोड़कर काम पर गये थे। वह पहले अपने अपार्टमेंट के बाहर ही खेल रहा था, कुछ देर बाद वह पूल के निकट गया और डूब गया। काफी देर तक बालक के खेलने की आवाज नहीं आने पर उसकी तलाशी की गई, इस दौरान उसका शव मृत अवस्था में पूल पर तैरता हुआ पाया गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की जांच कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button